भंडारा के जुनोना की सड़क बदहाल, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने मरम्मत की मांग की
Junona Road Repair: भंडारा जिले के पवनी तहसील स्थित जुनोना सड़क की खराब हालत को लेकर राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा। गड्ढे भरने और सड़क मरम्मत की मांग की.
भंडारा सड़क समस्या- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Road Issue: भंडारा जिले के पवनी तहसील के जुनोना की सार्वजनिक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस शरद, पवनी तहसील की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि जुनोना की सार्वजनिक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों, किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो गई है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
पवनी के जुनोना मार्ग पर गड्ढों का खतरा
इसके अलावा सड़क के कई मोड़ों पर पेड़ों की शाखाएं और झाड़ियां काफी बढ़ गई हैं। इससे सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। संगठन ने मांग की कि सड़क के सभी गड्ढों को तत्काल भरा जाए, खतरनाक मोड़ों पर बढ़ी हुई पेड़ों की शाखाओं और झाड़ियों को हटाया जाए तथा संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थायी मरम्मत कराएं।
सम्बंधित ख़बरें
मरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
उद्धव ठाकरे हमेशा गलत मंच ही चुनते हैं… ठाकरे गुट प्रमुख पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का तंज
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन प्रोयाेजित, नागपुर से महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का बड़ा हमला
SIR अभियान की धीमी रफ्तार! नागपुर के 46 लाख मतदाताओं में सिर्फ 16 लाख का ही पंजीयन
ये भी पढे़: नवभारत विशेष: जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित देवा भाऊ, ओजस्वी एवं तेजस्वी नेतृत्व
भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग भी की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि इन मांगों पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो नागरिकों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
सड़क सुधार के लिए सौंपा गया ज्ञापन
ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के भंडारा जिलाध्यक्ष राकेश हटवार, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी स्वप्निल येलने, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के महासचिव नितिन तलमले, राष्ट्रवादी कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष घनश्याम वंजारी, विवेक मेश्राम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
