- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Tiger Attack Dhanegaon Woman Killed Wildlife Conflict Human Loss
धनेगांव में बाघ के हमले में महिला की मौत, 29 दिनों के भीतर वन्यजीव हमले की चौथी घटना से दहशत
Bhandara News: तुमसर तहसील के धनेगांव में महुआ चुनने गई 52 वर्षीय महिला को बाघ ने मार डाला। भंडारा जिले में पिछले 29 दिनों में वन्यजीव हमले की यह चौथी दुखद घटना है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

Bhandara Tiger Attack: तुमसर तहसील के सिहोरा के पास स्थित धनेगांव परिसर में शुक्रवार, 17 अप्रैल को बाघ के हमले में एक 52 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान धनेगांव निवासी साधना सीताराम उईके के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिछले 29 दिनों में जिले में वन्यजीव हमले से मौत की यह चौथी घटना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साधना उईके शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के पास खेत परिसर में महुआ फूल चुनने गई थीं। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के समीप जंगल से सटे इलाके में उनका क्षत-विक्षत शव मिला। शव की स्थिति देखकर प्राथमिक तौर पर बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर नरभक्षी बाघ को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में कांग्रेस का उग्र जलसमाधि आंदोलन, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दे पर वैनगंगा में कांग्रेस का प्रदर्शन
छात्राओं को आपत्तिजनक सामग्री भेजने के आरोप में क्लर्क निलंबित, वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय में बड़ा विवाद सामने
अवैध रेत तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोबरवाही पुलिस ने रेत से भरा ट्रैक्टर किया जब्त
भंडारा में पीसीपीएनडीटी एक्ट को लेकर सख्त कदम, जिला सलाहकार समिति की अहम बैठक
29 दिनों में चौथी घटना
भंडारा जिले में बीते एक महीने से बाघ और तेंदुए के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 19 मार्च से 17 अप्रैल के बीच मानव-वन्यजीव संघर्ष में चार लोगों की जान जा चुकी है।
- 19 मार्च: वसंत मेश्राम की मौत
- 28 मार्च: बाघिन के हमले में घायल माया सोनवाने की मृत्यु
- 15 अप्रैल: साकोली तहसील के विरशी में तेंदुए के हमले में 5 वर्षीय अंशिका मिरी की मौत
- 17 अप्रैल: धनेगांव में साधना उईके की मौत
इसके अलावा 1 अप्रैल को छाया मुंगमोडे बाघिन के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थीं, जिनका नागपुर में इलाज जारी है।
Bhandara tiger attack dhanegaon woman killed wildlife conflict human loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित पवार की DGP सदानंद दाते से मुलाकात, जलगांव व सतारा पीड़ितों के लिए न्याय और जवानों के हक की उठाई मांग
May 16, 2026 | 04:24 PMMP सरकार का बड़ा फैसला, शहीद पुलिस और होमगार्ड कर्मियों के परिवारों को कॉलेजों में मिलेगा विशेष आरक्षण
May 16, 2026 | 04:23 PMतलाक की खबरों के बीच Mouni Roy का एक्शन, इंस्टाग्राम पर पति को किया फॉलो, दिशा पटानी हुई ट्रोल
May 16, 2026 | 04:20 PMWelcome To The Jungle से सामने आया सुनील शेट्टी का दमदार लुक, कॉमेडी और अफरातफरी से भरपूर होगी फिल्म
May 16, 2026 | 04:09 PMछत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए ₹909 करोड़ मंजूर, निवेश के साथ कानून व्यवस्था मजबूत रखना प्राथमिकता: शिरसाट
May 16, 2026 | 04:03 PMRGPV Bhopal News: MP में नाम बदलने की राजनीति पर घमासान: RGPV को 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी,भड़की कांग्रेस
May 16, 2026 | 04:00 PMनासिक सिंहस्थ कुंभ 2026: 35 हजार करोड़ विकास योजना, 10 लाख साधु-संत और साधु ग्रामों का होगा विस्तार योजना
May 16, 2026 | 03:58 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














