भंडारा में महावितरण की बड़ी कार्रवाई; साल भर में पकड़ी गई 2.32 करोड़ की बिजली चोरी, 11 लोगों पर केस दर्ज

भंडारा जिले में महावितरण ने एक साल में 246 स्थानों पर सीधी बिजली चोरी पकड़ी है। कुल 2.32 करोड़ रुपये की वसूली की गई और जुर्माना न भरने वाले 11 दोषियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
bandra-482
Published on
Updated on

भंडारा ग्राहकों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महावितरण ने कमर कस ली है। जिले में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले एक साल अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान 246 स्थानों पर सीधी बिजली चोरी उजागर हुई है।

महावितरण के उड़न दस्ते ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। महावितरण के सुरक्षा एवं प्रवर्तन विभाग ने साल भर में जिले के कुल 822 संदिग्ध बिजली कनेक्शनों की गहन जांच की। इस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसमें 246 ग्राहकों की ओर से सीधे तौर पर बिजली चोरी की पुष्टि हुई। इन दोषियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

इस सीधी चोरी के मामलों में कुल 142.70 लाख 1 करोड़ 42 लाख रुपये का जुर्माना और मूल्यांकन किया गया था। सीधी बिजली चोरी के अलावा, विभाग ने धारा 126 और अन्य 134 मामलों में बिजली के उपयोग में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई। इन प्रकरणों में 90.08 लाख रुपये का मूल्यांकन किया गया।

इस प्रकार, सीधी चोरी और अनियमितताओं को मिलाकर भंडारा जिले में कुल 232.78 लाख 2 करोड़ 32 लाख रुपये की कुल वसूली निर्धारित की गई थी। महावितरण को वसूली के मामले में भी जिले में बड़ी सफलता मिली है। कुल निर्धारित राशि में से 2 करोड 32 लाख 06 हजार रुपये की रिकॉर्ड राशि संबंधित ग्राहकों से वसूल कर ली गई है।

जिन ग्राहकों ने चोरी की राशि और जुर्माना भरने में टालमटोल की, ऐसे 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में बिजली चोरी के फौजदारी मामले दर्ज किए गए हैं।

भंडारा जिले का साल भर का लेखाजोखा आंकड़े लाख मेंकुल जांच 822 कनेक्शनसीधी बिजली चोरी धारा 135 246 मामलेसीधी चोरी की राशि 142.70 लाखबिजली अनियमितता धारा 126 134 मामलेअनियमितता की राशि 90।08 लाखकुल वसूली 232.06 लाखदर्ज मुकदमे 11 मामले

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com