- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunrisers Hyderabad Vs Chennai Super Kings Live Score Ipl 2026 Srh Vs Csk Hindi Commentary 27th Match Update Scorecard
SRH vs CSK Live Score: अभिषेक शर्मा ने DRS के चलते गंवाया अपना विकेट, चेन्नई के हाथ लगी तीसरी सफलता
SRH vs CSK Live Score Updates: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। अब चेन्नई यहां पर SRH को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी।
- Written By: संजय बिष्ट

SRH vs CSK 27th Match Live Update
Indian Premier League 2026, 27th Match SRH vs CSK Live Update: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके चलते हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए हर्ष दुबे की जगह दिलशान मधुशंका को शामिल किया है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां जीत हासिल करने से पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति मजबूत हो सकती है।
ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने 5 मैचों में 2 जीत दर्ज की है और फिलहाल पांचवें स्थान पर बनी हुई है। हालांकि, पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रन की बड़ी जीत ने टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआती तीन मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की हैं, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा हुआ है। इसके बावजूद टीम अभी भी आठवें स्थान पर है और आगे बढ़ने के लिए जीत का सिलसिला जारी रखना जरूरी है। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, जहां उसने 22 में से 15 मुकाबले जीते हैं, जबकि हैदराबाद को 7 मैचों में सफलता मिली है, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
SRH vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता, देखें दोनों की प्लेइंग XI
RCB vs DC: डेविड मिलर ने पलटा पासा, दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया
आपने कभी नहीं देखा होगा बुमराह का ऐसा रूप! टूटे बिखरे ‘जस्सी’ का Unseen Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Tim David ने रचा इतिहास, ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड; IPL में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
18 Apr 2026 08:10 PM (IST)
18 Apr 2026 08:10 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर आउट
अभिषेक शर्मा DRS के चलते अपना विकेट गंवा चुके हैं। जेमी ओवर्टन की गेंद पर संजू सैमसन ने कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। इसके साथ ही हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अनिकेत वर्मा आए ङैं। 8.2 ओवर के बाद SRH का स्कोर 99-3 है।
18 Apr 2026 07:59 PM (IST)
18 Apr 2026 07:59 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंद में ठोका अर्धशतक
अभिषेक शर्मा फिर ताबड़तोड़ पारी खेली है। इस मुकाबले में उन्होंने 15 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। 6 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 75-2 है।
18 Apr 2026 07:56 PM (IST)
18 Apr 2026 07:56 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: ईशान किशन भी लौटे पवेलियन
ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मुकेश चौधरी ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिण मैदान पर हेनरिक क्लासेन मैदान पर आए हैं।
18 Apr 2026 07:55 PM (IST)
18 Apr 2026 07:55 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन
ट्रेविस हेड 23 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद को पहला झटका 75 के स्कोर पर लगा। मुकेश चौधरी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दिलाई।
18 Apr 2026 07:50 PM (IST)
18 Apr 2026 07:50 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान अभिषेक ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। पांच ओवर में हैदराबाद ने 63 रन बनाए।
18 Apr 2026 07:16 PM (IST)
18 Apr 2026 07:16 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, साहिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
18 Apr 2026 07:13 PM (IST)
18 Apr 2026 07:13 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवर्टन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
18 Apr 2026 07:04 PM (IST)
18 Apr 2026 07:04 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: ऋतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। अब चेन्नई सुपर किंग्स SRH को कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। वहीं, SRH की कोशिश चेन्नई के सामने 200+ स्कोर खड़ा करने की होगी।
18 Apr 2026 06:57 PM (IST)
18 Apr 2026 06:57 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: हैदराबाद में मौसम का मिजाज?
हैदराबाद में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मुकाबले में बिना रुकावट पूरा खेल देखने को मिलेगा। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, तापमान में हल्की गिरावट भी महसूस हो सकती है।
18 Apr 2026 06:56 PM (IST)
18 Apr 2026 06:56 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: हैदराबाद का मजबूत पक्ष?
अगर सीएसके और हैदराबाद के मुकाबले की बात करें तो कागज पर इशान किशन की टीम ज्यादा मजबूत दिखाई देती है। हालांकि चेन्नई के पास भी शानदार बल्लेबाज हैं, लेकिन इस मैच का नतीजा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा।
18 Apr 2026 06:55 PM (IST)
18 Apr 2026 06:55 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिससे यहां बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। ऐसे में मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
18 Apr 2026 06:52 PM (IST)
18 Apr 2026 06:52 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेंस फुलेत्रा, ओंकार तरमले, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी।
18 Apr 2026 06:51 PM (IST)
18 Apr 2026 06:51 PM (IST)SRH vs CSK Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल् पटेल, अमन खान, जकारी फाउल्क्स, रामकृष्ण घोष।
Sunrisers hyderabad vs chennai super kings live score ipl 2026 srh vs csk hindi commentary 27th match update scorecard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बिजली बनकर टूटेंगे…’, होर्मुज पर तनातनी के बीच मोजतबा खामेनेई ने US को ललकारा, दुश्मनों को दी बड़ी धमकी
Apr 18, 2026 | 08:05 PMWheel of Fortune India के नए सीजन की तैयारी तेज, होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट
Apr 18, 2026 | 07:54 PMचंद्रपुर में आवास योजना के 46,000 घर अधर में; तकनीकी खामियों और फंड की कमी से गरीबों का आशियाना अधूरा
Apr 18, 2026 | 07:49 PMबिल क्या गिरा, सत्ता हिल गई! हावड़ा में ममता बनर्जी ने BJP के पतन की कर दी घोषणा, 50% आरक्षण की कही बड़ी बात
Apr 18, 2026 | 07:44 PMSummer Special Trains; मुंबई से वाराणसी और सुल्तानपुर के लिए चलेंगी 34 स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू
Apr 18, 2026 | 07:39 PMलाइब्रेरी में असुविधाओं पर भड़के विधायक मिलिंद नरोटे, नपं प्रशासन को फटकार लगा एसी लगाने के दिए निर्देश
Apr 18, 2026 | 07:36 PMहोर्मुज में फंसा बांग्लादेशी जहाज: ईरानी सेना ने MV बांग्लार जॉयजात्रा को रोका, 31 क्रू मेंबर्स की सांसें अटकी
Apr 18, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














