Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, इलाके में फैली सनसनी

भंडारा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार। अन्य घटनाओं में भी मारपीट और चोरी की वारदातें शामिल हैं।

  • Author By Anuj Sahu | published By आकाश मसने |
Updated On: Apr 09, 2026 | 05:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Crime News In Hindi: महाराष्ट्र के भंडारा शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शांति नगर इलाके से सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार (काते) से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुनानक वार्ड के शांति नगर निवासी इरफान अली मुसर्रफ अली सय्यद (38) अपने एक दोस्त के साथ इलाके के एक लेआउट पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बेला निवासी मुख्य आरोपी राहुल शंकर टांगले (33) अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां आ धमका।

जब इरफान अली ने राहुल से वहां आने का कारण पूछा, तो राहुल अपना आपा खो बैठा। आरोपी ने पुरानी बातों को निकालते हुए कहा, “तूने मुझे सुबह गाली क्यों दी थी? अब मैं तुझे सबक सिखाता हूं।” इतना कहते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

सम्बंधित ख़बरें

पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की जंग: 21 अप्रैल से महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का GM तरुण प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण; अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन होंगे हाईटेक

‘नहीं चलने देंगे IT कंपनियों में धर्मांतरण का रैकेट’, नासिक मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

गोंदिया को मिलेगी वंदे भारत और मुंबई के लिए ट्रेन? नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार, पटना साहिब ट्रेन की मांग

बचाव में कटी हाथ की उंगली

विवाद बढ़ने पर आरोपी राहुल टांगले ने अपने पास छिपाकर रखा ‘काता’ (एक प्रकार का धारदार हथियार) निकाला और इरफान पर पीछे से हमला करने के लिए दौड़ा। जानलेवा वार से बचने के लिए इरफान ने अपना दाहिना हाथ बीच में डाल दिया। प्रहार इतना तेज था कि इरफान के दाहिने हाथ की छोटी उंगली गंभीर रूप से कट गई और वह खून से लथपथ हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिसिया कार्रवाई

घायल इरफान अली ने तुरंत भंडारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित की मौखिक शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी राहुल टांगले और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद शांति नगर इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- पुणे पुलिस की ‘रील स्टार’ लेडी कांस्टेबल और PSI ने महिला प्रिंसिपल को किया ब्लैकमेल, 7 लाख की वसूली से हड़कंप

मामूली बात पर लाठी से प्रहार

वहीं एक अन्य घटना में भंडारा जिले के लाखनी तहसील के कवडसी में घर के निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर लाठी से हमला किया गया। इस हमले में पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शरद नारायण बुरडे (41) अपने घर के पीछे बाथरूम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी डुलीचंद आनंदराव बुरडे (42) ने उन्हें रोक लिया।

आरोपी ने शरद से पूछा कि उसके घर के कॉलम से लगा हुआ कांक्रीट का मसाला क्यों तोड़ा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर आरोपी डुलीचंद ने अपना आपा खो दिया और गाली-गलौज करते हुए पोर्च में रखी लाठी उठाई और उससे शरद के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। पीड़ित की रिपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Bhandara shanti nagar youth attack old enmity police case registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 05:06 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.