गोंदिया को मिलेगी वंदे भारत और मुंबई के लिए ट्रेन? नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार, पटना साहिब ट्रेन की मांग
Gondia Railway News: गोंदिया से मुंबई के लिए नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार और पटना साहिब के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज हो गई है। पूर्व DRUCC सदस्य ने रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
GM एसईसी रेलवे तरूण प्रकाश और DRM नागपुर दीपक कुमार गुप्ता काे ज्ञापन सौंपते जसपाल सिंह चावला (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nandigram Express Extension Demand: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले गोंदिया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए आने वाले दिन सुखद हो सकते हैं। पूर्व डीआरयूसीसी (DRUCC) सदस्य इंजी. जसपाल सिंह चावला ने रेलवे के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है।
इस बैठक के दौरान नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक (DRM) दीपक कुमार गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। ज्ञापन में मुख्य रूप से गोंदिया को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और बिहार की राजधानी पटना से जोड़ने की मांग उठाई गई है।
नंदीग्राम एक्सप्रेस का गोंदिया तक विस्तार
ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग ट्रेन क्रमांक 11001/11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस के विस्तार को लेकर की गई है। वर्तमान में यह ट्रेन बल्लारशाह से माजरी, आदिलाबाद, हजूर साहिब नांदेड़, औरंगाबाद और मनमाड़ होते हुए मुंबई (CSMT) तक चलती है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
बारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
चावला ने प्रस्ताव दिया कि यदि इस ट्रेन को बल्लारशाह के बजाय गोंदिया से वाया वडसा, चांदाफोर्ट और सौंदड होते हुए चलाया जाए, तो इससे संपूर्ण गड़चिरोली जिले और गोंदिया के नागरिकों को मुंबई के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। इससे न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी खुलेंगे।
वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की दस्तक
चर्चा के दौरान गोंदिया से नई पीढ़ी की वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों को चलाने की मांग भी रखी गई। इन ट्रेनों को वाया बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर मार्ग पर चलाने का सुझाव दिया गया है, जिससे क्षेत्र में हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिल सके।
पटना साहिब के लिए सीधी ट्रेन सेवा
सिख समुदाय और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए, गोंदिया से तख्त श्री पटना साहिब (गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली) के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई है। इस ट्रेन को वाया बालाघाट, नैनपुर और जबलपुर रूट पर चलाने का प्रस्ताव है। इस मांग के संदर्भ में जसपाल सिंह चावला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक ज्ञापन प्रेषित किया है। रेल महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने इन सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि रेलवे इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करेगा।
