बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का GM तरुण प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण; अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन होंगे हाईटेक
Gondia Railway Station News: SECR के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने दुर्ग-गोंदिया सेक्शन का निरीक्षण किया। गोंदिया स्टेशन पर 'वॉशेबल एप्रन' हटाने और यात्री सुविधाओं को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए।
बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड का निरीक्षण करते GM तरुण प्रकाश (फोटो नवभारत)
SECR GM Inspection Gondia Railway Station: दक्षिण पूर्व मध्य रेवले (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा बिलासपुर-गोंदिया रेलखंड (नागपुर मंडल) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने विशेष रूप से ‘विंडो ट्रेलिंग’ के जरिए दुर्ग-गोंदिया रेलखंड में रेल पटरियों की स्थिति, पॉइंट्स, क्रॉसिंग्स और सिग्नलों की दृश्यता का सूक्ष्म अवलोकन किया, ताकि यात्रियों को एक सुरक्षित और आरामदायक सफर सुनिश्चित किया जा सके।
गोंदिया स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। विशेष रूप से गोंदिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 (लाइन नंबर 05) पर ‘वॉशेबल एप्रन’ को हटाने और उसे ‘बैलस्टेड ट्रैक’ में बदलने का कार्य प्रगति पर है, जिसका निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक ने कार्य की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस कार्य के पूर्ण होने से ट्रैक मेंटेनेंस में सुधार व संरक्षा मानकों में वृद्धि होगी।
इसके साथ ही गोंदिया स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित व सुविधाजनक वातावरण प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा गोंदिया यार्ड व पैनल रूम का निरिक्षण कर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
प्रगति व कार्यों की दी जानकारी
निरीक्षण के दौरान नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, जेएस बिंद्रा मुख्य प्रधान परिचालन प्रबंधक सहित मुख्यालय व नागपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कर्मचारी भी उपस्थित थे। उन्होंने मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, संरक्षा उपायों व यात्री सुविधाओं के उन्नयन संबंधी जानकारी महाप्रबंधक को विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति व कार्यों की जानकारी दी।
विभिन्न मुद्दों के संबंध में चर्चा कर दिए सुझाव
इस दौरान उन्होंने मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्यों के साथ यात्री सुविधाओं तथा अन्य विभिन्न मुद्दों के संबंध में चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए। महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, अधोसंरचना विकास कार्यों में तेजी लाने तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता, समयबद्धता व सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार पर विशेष बल दिया।
