- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Rape Accused Arrested Shastri Chowk Police Trap Ajay Yadav
भंडारा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जाल बिछाकर शास्त्री चौक से दबोचा
भंडारा पुलिस ने दो वर्षों से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।

Bhandara Crime News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले और पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को भंडारा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी अजय रामप्रसाद यादव 30 को शास्त्री चौक क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह और आरोपी भंडारा के एक होटल में साथ काम करते थे। इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर वर्ष 2024 में पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह को लेकर दबाव डाला, तो आरोपी उसी वर्ष भंडारा से फरार हो गया।
इस मामले में भंडारा पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस के पास आरोपी के नाम के अलावा कोई ठोस जानकारी नहीं थी। महिला पुलिस उपनिरीक्षक रजनी तुमसरे ने तकनीकी जांच के साथ नेटग्रिड प्रणाली का उपयोग कर आरोपी का सुराग निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
वर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया
यहां भी चमकी जातिमुक्त सौंदाले ग्राम पंचायत, मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान में लाया अव्वल नंबर
नागपुर-सेवाग्राम रेलखंड पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, मडगांव एक्सप्रेस अब नागपुर के बजाय अजनी स्टेशन से चलेगी
प्रारंभिक जानकारी में आरोपी के उत्तर प्रदेश में होने का पता चला, लेकिन उसका सटीक ठिकाना स्पष्ट नहीं था। इसी बीच आरोपी के भंडारा लौटने की गोपनीय सूचना पुलिस को मिली।
शास्त्री चौक में जाल बिछाकर गिरफ्तारी
आरोपी के दोबारा नई युवती की तलाश में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने महिला कर्मियों की मदद से जाल बिछाया। 6 अप्रैल 2026 की शाम एक महिला पुलिस कर्मचारी के माध्यम से आरोपी को शास्त्री चौक बुलाया गया। बिना किसी संदेह के वहां पहुंचे आरोपी को पहले से घात लगाए पुलिस दल ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी विलास काले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उल्हास भुसारी, महिला उपनिरीक्षक रजनी तुमसरे सहित पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।
Bhandara rape accused arrested shastri chowk police trap ajay yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘वह जैसा है वैसा ही बना रहे…’, सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर दिल खोलकर की बात, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 04:33 PMCurly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
May 31, 2026 | 04:32 PMसंभाजीनगर महानगरपालिका की सुस्त नालों की सफाई पर सभापति नाराज, बारिश से पहले काम पूरा करने के कड़े निर्देश
May 31, 2026 | 04:27 PMYRKKH Spoiler: बुआ सा के फैसले से मचेगा हंगामा, सिर मुंडवाकर उड़ाएंगी ऋषभ की धज्जियां
May 31, 2026 | 04:25 PMवर्धा के दहेगांव में पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी का पर्दाफाश, सावंगी पुलिस ने 2,730 लीटर ईंधन जब्त किया
May 31, 2026 | 04:25 PMपड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग
May 31, 2026 | 04:22 PMयहां भी चमकी जातिमुक्त सौंदाले ग्राम पंचायत, मुख्यमंत्री समृद्धि पंचायत राज अभियान में लाया अव्वल नंबर
May 31, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM












