- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Police Psi And Reel Star Constable Arrested For Extorting 7 Lakh From School Principal
पुणे पुलिस की ‘रील स्टार’ लेडी कांस्टेबल और PSI ने महिला प्रिंसिपल को किया ब्लैकमेल, 7 लाख की वसूली से हड़कंप
पुणे में महिला प्रिंसिपल से 7 लाख की वसूली का मामला, पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Police Extortion Case: महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कानून के रखवालों ने ही भक्षक का रूप धारण कर लिया। अपराधियों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी जिन पर होती है, उन्हीं पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर वसूली किए जाने से पुणे पुलिस विभाग में बड़ा हड़कंप मच गया है। एक नामी शैक्षणिक संस्था की महिला प्रिंसिपल को ब्लैकमेल कर 7 लाख रुपये वसूलने के मामले में एक पुलिस उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
कौन हैं आरोपी पुलिसकर्मी?
पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोपियों के नाम अजीत बडे, सोनाली हिंगे और सुदाम तायडे बताए जा रहे हैं। पुलिस उपनिरीक्षक अजीत बडे फिलहाल साइबर पुलिस स्टेशन में तैनात हैं। वहीं सोनाली हिंगे शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दामिनी मार्शल के रूप में कार्यरत हैं और सोशल मीडिया पर ‘रील स्टार’ के तौर पर भी जानी जाती हैं। सुदाम तायडे भी शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में पदस्थ हैं।
पुलिस होने का डर दिखाकर कानूनी कार्रवाई की धमकी
पुणे की एक शैक्षणिक संस्था की महिला प्रिंसिपल को इन तीनों ने मिलकर जाल में फंसाया। उन्होंने प्रिंसिपल को धमकाया कि उनके खिलाफ ‘पॉक्सो’ के तहत गंभीर मामला दर्ज हो सकता है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस होने का डर दिखाकर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई और मामला रफा-दफा करने के बदले 7 लाख रुपये की मांग की गई। गिरफ्तारी और बदनामी के डर से प्रिंसिपल ने यह रकम दे दी। बाद में मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
Akola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
कारंजा-घाडगे में मलेरिया का प्रकोप; देववाडी में मिले 9 पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई 5 टीमें
कॉमेडी से ज्ञान तक, दूरदर्शन नेशनल पर लौटेगा पारिवारिक मनोरंजन पैकेज, KBC बनेगा आकर्षण
यह भी पढ़ें:- अजित पवार जैसी जैकेट और वही अंदाज! पार्थ पवार ने ली राज्यसभा सांसद पद की शपथ, देखें VIDEO
पुलिस आयुक्त की सख्त कार्रवाई
शिकायत मिलते ही पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने तत्काल जांच के आदेश दिए। प्राथमिक जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए केस दर्ज करने के निर्देश दिए। जनता की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी ही जब वर्दी का दुरुपयोग कर वसूली करें, तो पुलिस पर भरोसा कमजोर होता है। इस घटना से पुणे पुलिस की छवि पर असर पड़ा है।
Pune police psi and reel star constable arrested for extorting 7 lakh from school principal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्याज की कीमत पर CM फडणवीस को बड़ा बयान, विपक्ष के आंदोलन पर भड़के, कहा- कुछ लोग फोटो खिंचवाने…
May 26, 2026 | 03:12 PMशाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
May 26, 2026 | 03:11 PMनासिक में प्याज आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल की फिसली जुबान; पीएम मोदी और फडणवीस को कहे अपशब्द
May 26, 2026 | 03:10 PMवर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
May 26, 2026 | 03:10 PMAkola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
May 26, 2026 | 03:07 PMRamakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
May 26, 2026 | 02:54 PMBada Mangal: आज बड़ा मंगलवार की शाम कर लें तुलसी का यह उपाय, खुल जाएगी किस्मत
May 26, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM












