- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Sakoli Goverdhan Chowk Honeybee Attack News Update
भंडारा: साकोली के गोवर्धन चौक पुल पर मधुमक्खियों का तांडव, बाल-बाल बचे मासूम-राहगीर, इलाके में दहशत का माहौल
साकोली में गोवर्धन चौक के पास मधुमक्खियों के हमले से बच्चे व महिला बाल-बाल बचे, नागरिकों ने छत्ते हटाने की मांग की।

Bhandara Bee Attack News: भंडारा जिले के लाखांदुर रोड स्थित गोवर्धन चौक इन दिनों राहगीरों के लिए खतरे का केंद्र बना हुआ है। सोमवार शाम करीब 5:10 बजे यहाँ उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फ्लाईओवर की सुरंग में लगे विशाल मधुमक्खियों के छत्तों से झुंड निकलकर लोगों पर टूट पड़ा। इस अचानक हुए हमले में दो मासूम बच्चे, एक महिला और कई राहगीर बाल-बाल बच गए।
सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय एक महिला अपनी स्कूटी पर दो छोटे बच्चों को लेकर साईं मंदिर की ओर से घर जा रही थी। जैसे ही वह गोवर्धन चौक पुल के नीचे पहुंची, मधुमक्खियों के झुंड ने पीछे बैठे बच्चों को घेर लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला ने तुरंत स्कूटी रोकी और बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ पड़ी। महिला की इस त्वरित प्रतिक्रिया और सूझबूझ के कारण बच्चों की जान बच गई, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
दुकानों में घुसीं मधुमक्खियां, गिराने पड़े शटर
हमला इतना भीषण था कि पास स्थित एक ऑटोमोबाइल सेंटर के संचालक विठ्ठल मेश्राम और वहां मौजूद ग्राहकों को भी निशाना बनाया गया। मधुमक्खियों का झुंड बड़ी संख्या में दुकान के भीतर घुस गया, जिसके बाद घबराए ग्राहकों और दुकानदार ने तुरंत शटर गिराकर खुद को अंदर कैद कर लिया। काफी देर तक इलाके में दहशत का माहौल बना रहा और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
खाड़ी युद्ध का असर: गैस संकट के बीच नासिक में फिर शुरू हो सकता है केरोसिन वितरण, आपूर्ति विभाग ने मांगी रिपोर्
रमजान ईद से पहले नासिक के बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह
23 मार्च से हाई-टेक सिस्टम के साथ MUHS की लिखित परीक्षाएं, 43 हजार छात्र होंगे शामिल; 175 केंद्र तैयार
नागपुर: हलबा महिला सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति का शंखनाद; एडवोकेट नंदा पराते ने दिया समाज जागृति का मंत्र
प्रशासन की अनदेखी पर भड़के नागरिक
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि न्यायालय परिसर के पास स्थित इस पुल के नीचे 3 से 4 बड़े छत्ते लगे हुए हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है; इससे पहले भी एक महिला पुलिस कर्मी सहित तीन लोग इन मधुमक्खियों के हमले में घायल हो चुके हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद (नप) ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
वैज्ञानिक तरीके से छत्ते हटाने की मांग
गोवर्धन चौक एक व्यस्त इलाका है जहाँ से दिन भर सैकड़ों लोग गुजरते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी की जान जाने का इंतज़ार करने के बजाय, इन छत्तों को वैज्ञानिक तरीके से जल्द से जल्द हटाया जाए।
Bhandara sakoli goverdhan chowk honeybee attack news update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाड़ी युद्ध का असर: गैस संकट के बीच नासिक में फिर शुरू हो सकता है केरोसिन वितरण, आपूर्ति विभाग ने मांगी रिपोर्
Mar 19, 2026 | 01:16 PMकर्ज के जाल में फंसे ट्रंप! ईरान जंग के बीच 39 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा लोन, बढ़ सकती है परेशानी
Mar 19, 2026 | 01:14 PMकोमा के 13 साल बाद इच्छा-मृत्यु की राह पर हरीश राणा, एम्स में हटा वेंटिलेटर, क्या है ताजा अपडेट?
Mar 19, 2026 | 01:13 PMसिडको का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की होम लोन सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़
Mar 19, 2026 | 01:09 PMबीच चौराहे पर बस खड़ी कर रहे ड्राइवर; छत्रपति चौक और मानकापुर में ट्रैफिक से जनता परेशान, पुलिस बनी मूकदर्शक
Mar 19, 2026 | 01:05 PMरमजान ईद से पहले नासिक के बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह
Mar 19, 2026 | 01:04 PM‘खुद को मार डालो वरना सस्पेंड करा देंगे’, मुंबई पुलिस कॉन्स्टेबल की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला राज
Mar 19, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM












