- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Halba Mahila Sammelan Nanda Parate Advocates For Constitutional Rights
नागपुर: हलबा महिला सम्मेलन में गूंजा नारी शक्ति का शंखनाद; एडवोकेट नंदा पराते ने दिया समाज जागृति का मंत्र
नागपुर में हलबा महिला सम्मेलन में महिलाओं को सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज में जागृति लाने का आह्वान किया गया।

Halba Mahila Sammelan Nagpur: नागपुर में हलबा समाज सांस्कृतिक मंडल के तत्वावधान में आयोजित हलबा महिला सम्मेलन में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभावान महिलाओं और युवतियों का सत्कार किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव एवं आदिम नेता एडवोकेट नंदा पराते ने कहा कि महिलाओं को सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में जागृति लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने ज्योतिबा फुले के मन की सामाजिक क्रांति की ज्योति को प्रज्वलित रखा जिसके कारण आज महिलाएं इस मुकाम पर हैं।
पराते ने भारतीय संविधान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान के कारण ही महिलाओं को न्याय, समानता और सामाजिक दर्जा प्राप्त हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज की शिक्षित महिलाओं को सामाजिक न्याय और समाज की जागृति के लिए संविधान बचाने के कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
तकनीक की भेंट चढ़ रहा बच्चों का निवाला? अमरावती सांसद बलवंत वानखड़े ने दिल्ली में उठाई आवाज
जलगांव: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, निर्यात संकट से अंडों के दाम गिरे, पोल्ट्री उद्योग में संकट
भीषण गर्मी में वन विभाग ने शुरू की जलस्रोत भरने की मुहिम, येवला के ममदापुर अभयारण्य में वन्यजीवों को राहत
महाराष्ट्र में बाघ संरक्षण फंड में बड़ा खेल: 40 करोड़ रुपये दूसरी जगह खर्च, विदर्भ के हक पर प्रशासन का ‘पंजा’
प्रतिभाशाली महिलाओं का हुआ सम्मान
इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली युवतियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से पूजा खड़गी, कनक भगतकर, आकृति सोनकुसरे और सान्वी निनावे को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।
इस दौरान स्त्री के रूप में मेरा सामाजिक कर्तव्य विषय पर एक परिचर्चा भी आयोजित की गई जिसमें कई महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसापिंपला नगर पंचायत की अध्यक्ष कीर्ति बडोले और विशेष अतिथि प्रीति कामड़ी थीं।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रेखा निमजे ने रखी। मंच संचालन अंजलि हेडाऊ और आभार प्रदर्शन पुष्पलता बहारघरे ने किया। सफलतार्थ अर्चना हेडाऊ, ममता उमरेडकर, विजया बोकडे, शैलजा रामटेककर, उषा निनावे, अनिता हेडाऊ, तारा खरबीकर, रूपाली खड़गी सहित अनेक महिला सदस्यों ने अथक प्रयास किए।
Nagpur halba mahila sammelan nanda parate advocates for constitutional rights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असम में कांग्रेस को ‘डबल झटका’: पिता प्रद्युत के BJP में जाते ही बेटे प्रतीक ने लौटाया टिकट, कहां फंसा पेच?
Mar 19, 2026 | 02:08 PMतकनीक की भेंट चढ़ रहा बच्चों का निवाला? अमरावती सांसद बलवंत वानखड़े ने दिल्ली में उठाई आवाज
Mar 19, 2026 | 02:08 PMजलगांव: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, निर्यात संकट से अंडों के दाम गिरे, पोल्ट्री उद्योग में संकट
Mar 19, 2026 | 02:03 PMखडकवासला-फुरसुंगी सुरंग परियोजना दो साल में पूरी होने की उम्मीद, 370 हेक्टेयर जमीन के उपयोग पर बनेगी नीति
Mar 19, 2026 | 02:01 PMबोर टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप! नियमों को ताक पर रखने वाले 4 जिप्सी चालक और 4 गाइड सस्पेंड
Mar 19, 2026 | 02:01 PMअकोला में गर्मी का टॉर्चर: पारा 39°C के पार, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, मार्च में ही लू जैसे हालात
Mar 19, 2026 | 01:59 PMप्रियंका चोपड़ा की आलोचना करने वाले ट्वीट निकला फर्जी, स्वरा भास्कर बोलीं- मैं खुद विवाद खड़ा कर सकती हूं
Mar 19, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM












