‘नागजिला’ का OTT प्लान कन्फर्म! थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा कार्तिक आर्यन का इच्छाधारी नाग अवतार

Kartik Aaryan Movie On OTT: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म जल्द ही थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां होगी।
Kartik Aaryan Naagzilla Movie
कार्तिक आर्यन की मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Naagzilla On OTT: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने न सिर्फ इसकी थिएटर रिलीज बल्कि OTT प्लेटफॉर्म की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

थिएटर के बाद OTT पर भी मचेगा धमाल

मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि ‘नागजिला’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। मुंबई में हुए एक बड़े इवेंट में इस बात का खुलासा किया गया, जहां कई फिल्मों के डिजिटल रिलीज प्लान भी सामने आए। इससे साफ है कि फिल्म को थिएटर के साथ-साथ OTT पर भी बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी है।

क्या है ‘नागजिला’ की कहानी?

नागजिला’ एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें इच्छाधारी नागों की रहस्यमयी दुनिया को दिखाया जाएगा। कहानी एक ऐसे नाग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंसानों के बीच रहकर अपनी पहचान छुपाता है। लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी नागमणि और जान एक खतरनाक और सत्ता के लालची विलेन के निशाने पर आ जाती है। इसके बाद कहानी में तेजी से घटनाएं बदलती हैं और सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है।

रिलीज डेट और शूटिंग अपडेट

इस फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से कई झलकियां सामने आ चुकी हैं। ‘नागजिला’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म की पहली झलक में कार्तिक आर्यन का नाग अवतार काफी चर्चा में रहा और फैंस ने इसे खूब पसंद किया।

कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कार्तिक आर्यन इस समय अपने करियर के पीक पर हैं और लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। ‘नागजिला’ के अलावा वह तू मेरी जिंदगी है में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं। इसके अलावा वह कैप्टिल इंडिया में भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे, जो एक बायोपिक फिल्म है।

कुल मिलाकर, ‘नागजिला’ एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जो अपने यूनिक कॉन्सेप्ट, दमदार स्टारकास्ट और भव्य प्रेजेंटेशन के दम पर थिएटर और OTT दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com