- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Tumsar Mgnrega Payment Dispute Pawan Khawas Hunger Strike
भंडारा: मजदूरों के पसीने का पैसा डकार गया सिस्टम? भुगतान के लिए उपसरपंच की भूख हड़ताल जारी
Bhandara News: भंडारा के तुमसर में मनरेगा कार्यों का भुगतान न होने पर उपसरपंच पवन खवास आमरण अनशन पर हैं। प्रशासन की तकनीकी गलती का खामियाजा गरीब ग्रामीण भुगत रहे हैं।

तुमसर में भूख हड़ताल बैठे उपसरपंच व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Tumsar Hunger Strike News: महाराष्ट्र के भंडारा जिले की तुमसर तहसील में प्रशासन की एक कथित ‘तकनीकी चूक’ ने सैकड़ों ग्रामीणों के चूल्हे ठंडे कर दिए हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत काम करने वाले मजदूरों को उनके पसीने की कमाई नहीं मिली है। इस अन्याय के खिलाफ परसवाड़ा गांव के उपसरपंच पवन खवास पिछले तीन दिनों से पंचायत समिति (पंस) कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
क्या है पूरा मामला?
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं, जैसे सिंचाई कुएं और पशु शेड के निर्माण का काम दिया गया था। खंड विकास अधिकारी (BDO) द्वारा इन कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी और तकनीकी मंजूरी के बाद ही काम शुरू हुआ था। काम पूरा हुए महीनों बीत गए, लेकिन जब भुगतान की बारी आई, तो प्रशासन ने हाथ खड़े कर लिए हैं।
प्रशासन का अजीब तर्क
वर्तमान बीडीओ का कहना है कि पूर्व अधिकारी ने 60:40 का अनुपात बनाए बिना ही अतिरिक्त काम अलॉट कर दिए थे। नियम के उल्लंघन के कारण अब फंड जारी करना मुश्किल हो रहा है। सवाल यह उठता है कि अगर अधिकारियों ने नियम तोड़े, तो उसकी सजा उन गरीब किसानों और मजदूरों को क्यों दी जा रही है जिन्होंने अपना काम ईमानदारी से पूरा किया है?
सम्बंधित ख़बरें
गुड़ी पड़वा पर सिद्धिविनायक में 2 करोड़ के गहनों की नीलामी, बाप्पा का प्रसाद पाने उमड़े भक्त
जानलेवा बनी पिकनिक, बॉम्बे IIT के 3 छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
ट्रेन में खाने की शुद्धता की गारंटी! अब वेंडरों के पास होगा QR कोड, अवैध फेरीवालों पर रेलवे कसेगा शिकंजा
अघोरी पूजा से लेकर ब्लैकमेलिंग का खेल तक, अशोक खरात मामले में सुषमा अंधारे के 5 गंभीर खुलासे
बढ़ता जन आक्रोश
अनशनकारी पवन खवास की हालत बिगड़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उनके समर्थन में पूर्व सरपंच सारिका कोटपल्लीवार, नरेंद्र ठाकरे, स्वराज्य युवा एकता फाउंडेशन के अमित मेश्राम और कई अन्य ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी मैदान में उतर आए हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ‘रोगायो’ (रोजगार गारंटी योजना) के तहत किए गए कामों का भुगतान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
Bhandara tumsar mgnrega payment dispute pawan khawas hunger strike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुड़ी पड़वा पर सिद्धिविनायक में 2 करोड़ के गहनों की नीलामी, बाप्पा का प्रसाद पाने उमड़े भक्त
Mar 19, 2026 | 05:12 PMअनिल अंबानी से CBI की पूछताछ: SBI के 2929 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच हुई तेज
Mar 19, 2026 | 05:07 PMजानलेवा बनी पिकनिक, बॉम्बे IIT के 3 छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Mar 19, 2026 | 05:06 PMईरान के खिलाफ US की नई चाल! ट्रंप भेजेंगे हजारों अमेरिकी सैनिक, क्या अब शुरू होगा जमीनी हमला?
Mar 19, 2026 | 05:01 PMकार खरीदना पड़ेगा महंगा, US-Iran तनाव का असर मिडिल क्लास की जेब पर?
Mar 19, 2026 | 05:00 PMठाणे में गुड़ी पड़वा पर परंपरा और आधुनिकता का दिखा संगम, भव्य स्वागत यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम शिंदे
Mar 19, 2026 | 04:57 PMडेजी शाह ने दिया बड़ा हिंट, पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की वापसी पर जताई उम्मीद, बोलीं- हर सिक्के के दो पहलू…
Mar 19, 2026 | 04:56 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM












