-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Nagar Parishad Election 2025 Preparation Voter List Security Arrangement
भंडारा नगर परिषद चुनाव: प्रशासन तैयार, 1600 पुलिस व 800 होमगार्ड जवान होंगे तैनात
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Nikay Chunav: भंडारा जिले की 4 नगर परिषदों के चुनाव की तैयारी पूरी। 1.7 लाख मतदाता 2 दिसंबर को मतदान करेंगे। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

भंडारा पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bhandara Nagar Parishad Election Preparation: भंडारा जिले की भंडारा, तुमसर, पवनी और साकोली नगर परिषद के चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रशासन ने मतदाता सूची से लेकर मतदान केंद्र, ईवीएम और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार कुल 1,70,315 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 88,015 महिलाएं और 82,297 पुरुष शामिल हैं। यानी महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में 5,718 अधिक हैं।
भंडारा (बी श्रेणी) नगर परिषद है और इसके तहत 85,608 मतदाता, तुमसर (ब श्रेणी) 39,756 मतदाता, साकोली (क श्रेणी) 22,681 मतदाता और पवनी (क श्रेणी) 22,270 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
भंडारा की चारों नगर परिषदों में कुल 49 प्रभागों की 104 सीटों पर मुकाबला होगा, जिनमें 100 नगरसेवक और 4 नगराध्यक्ष पदों का चुनाव किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
211 मतदान केंद्र बनाए गए
जिले में कुल 211 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें भंडारा में 103, तुमसर में 50, पवनी में 28 और साकोली में 30 मतदान केंद्र शामिल है। मतदान के लिए 232 कंट्रोल यूनिट और 464 बैलेट यूनिट्स का उपयोग होगा। सभी मशीनों की जांच पूरी कर ली गई है।
चुनावी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल 10 से 17 नवंबर तक, स्क्रूटनी 18 नवंबर, नामांकन वापसी 19 से 21 नवंबर तक, अंतिम सूची (चुनाव चिह्न सहित) 26 नवंबर को है। मतदान 2 दिसंबर को और मतगणना व परिणाम 3 दिसंबर को होंगे।
यह भी पढ़ें:- पुणे नवले पुल हादसा: सीएम फडणवीस ने किया 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान, बोले- यह घटना बेहद पीड़ादायक
चुनाव में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 1,600 पुलिसकर्मी और 800 होमगार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। चारों नगर परिषदों के लिए 34 वरिष्ठ अधिकारी, 25 क्षेत्रीय टीमें, 4 निर्णय अधिकारी और 5 सहायक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
महिला मतदाताओं की संख्या अधिक
चारों नगर परिषदों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। भंडारा में महिला 44,261 और पुरुष 41,344, तुमसर में महिला 20,548 और पुरुष 19,208, पवनी में महिला 11,565 और पुरुष 10,705 तथा साकोली में महिला 11,641 और पुरुष 11,040 मतदाता है।
यह भी पढ़ें:- भंडारा में सियासी घमासान! नगर परिषद चुनाव ने उड़ाई नेताओं की नींद, टिकट को लेकर खींचतान जारी
प्रशासन पूरी तरह तैयार
जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्था, ईवीएम की जांच और कर्मचारियों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है। जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि हर मतदाता को मतदान का अधिकार सहजता से मिल सके, यही हमारी प्राथमिकता है। सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
Bhandara nagar parishad election 2025 preparation voter list security arrangement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














