-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Nagar Palika Chunav Prachar Charam Par Upchunav News
भंडारा जिले में चुनावी प्रचार चरम पर, सभाओं-रैलियों और जनसंपर्क से बढ़ी हलचल
- Written By: आंचल लोखंडे
Bhandara Political Rallies: भंडारा, साकोली, पवनी व तुमसर नगर पालिका चुनाव में प्रचार चरम पर। रैलियों, सभाओं व जनसंपर्क से बढ़ी हलचल। आरक्षण और निर्दलीयों की एंट्री से मुकाबला रोमांचक होगा।

भंडारा जिले में चुनावी प्रचार चरम पर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara Election News: भंडारा, साकोली, पवनी और तुमसर नगर पालिकाओं के चुनाव में मतदान के केवल तीन दिन शेष हैं। ऐसे में चुनावी प्रचार अपने चरम पर पहुँच गया है। उम्मीदवारों की रैलियाँ, सभाएँ, पदयात्राएँ और घर-घर संपर्क अभियान से पूरा वातावरण लोकतांत्रिक उत्साह से सराबोर हो गया है। प्रत्येक प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंककर मतदाताओं तक पहुँचने में जुटा हुआ है। इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि राज्य स्तर पर एक साथ रहने वाली महायुति और महाआघाड़ी के घटक दल स्थानीय स्तर पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं।
सहयोगी दलों के आमने-सामने आने से मुकाबला बेहद दिलचस्प और तीखा हो गया है। कई वार्डों में कड़ी और बहुकोणी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं, जिससे मतदाताओं के सामने चयन का विकल्प और अधिक पेचीदा हो गया है। चारों नगर पालिकाओं में आरक्षण ने मुकाबले का स्वरूप बदल दिया है। भंडारा, साकोली और पवनी में नगराध्यक्ष पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इसलिए यहाँ महिला उम्मीदवारों का प्रचार अभियान विशेष रूप से जोर पकड़ रहा है। वहीं तुमसर में नगराध्यक्ष पद ओबीसी (अन्य मागासवर्ग) के लिए आरक्षित है। आरक्षण के कारण कई प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवारों के नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़ाई बहुकोणी लड़ाई
मुख्य दलों में टिकट न मिलने से असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़कर मुकाबले को और जटिल बना दिया है। भाजपा, शिंदे गुट की शिवसेना, राष्ट्रवादी (अजित पवार और शरद पवार गुट) तथा कांग्रेस के बीच प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लड़ाई देखने को मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: पोवारटोली पुनर्वास गांव पर फिर संकट, अतिक्रमण से जल निकासी मार्ग बंद
Bhandara News: सड़कों पर बैठे लावारिस मवेशियों से परेशान तुमसरवासी, नगर परिषद से कार्रवाई की मांग
Bhandara News: पवनी किले को मिलेगी नई पहचान, पर्यटन विकास परियोजना को राजस्व मंत्री का समर्थन
Bhandara News: भंडारा में OBC जातीय जनगणना की मांग तेज, 70वें दिन भी जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन
वोटरों को आकर्षित करने हेतु साम, दाम, दंड, भेद जैसी विभिन्न चुनावी रणनीतियों का उपयोग जारी है। प्रचारबंदी से पहले अधिकतम मतदाताओं तक पहुँचने के लिए शेष दो दिन का समय निर्णायक माना जा रहा है। अंतिम फैसला 2 दिसंबर को होने वाले मतदान में होगा।
प्रचारबंदी में संशोधन
अब 1 दिसंबर की रात 10 बजे तक प्रचार की अनुमति रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रचारबंदी की समय-सीमा में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि 2 दिसंबर को मतदान होने के कारण 1 दिसंबर रात 10 बजे से सभी राजनीतिक सभाएँ, मोर्चे, लाउडस्पीकर का उपयोग, चुनावी विज्ञापन और प्रचार सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
ये भी पढ़े: Nashik News: 24 घंटे में सात बड़ी चोरियां, 10 लाख से अधिक का माल ले उड़े बदमाश
घोड़ेबाज़ार की आशंका
प्रचार के अंतिम चरण में मतदान की पूर्व संध्या पर कुछ गुप्त सौदेबाज़ी या घोड़ेबाज़ार होने की आशंका भी राजनीतिक गलियारों में जताई जा रही है। मतदाताओं को प्रलोभन देने, धन वितरण करने या विरोधी गुट के समर्थकों को प्रभावित करने जैसे प्रयासों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Bhandara nagar palika chunav prachar charam par upchunav news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में गलत ऑपरेशन से पैर में फैला संक्रमण, पीड़ित ने उठाई जांच की मांग; BMC पर इलाज में लापरवाही का आरोप
Jul 20, 2026 | 10:09 PMबालाघाट: डबलमनी कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हरिद्वार में छिपा था 500 करोड़ से भी अधिक की ठगी का आरोपी
Jul 20, 2026 | 09:57 PMSawan Vrat: सावन में रख रहे हैं व्रत ? इन विशेष नियमों का करें पालन, वरना निष्फल हो जाएगा व्रत
Jul 20, 2026 | 09:49 PMPNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी
Jul 20, 2026 | 09:41 PMनए पीएम के आते ही उप-प्रधानमंत्री का डेविड लैमी इस्तीफा, ब्रिटेन सियासी हलचल तेज, जाते-जाते दी बड़ी चेतावनी
Jul 20, 2026 | 09:39 PMसागर: BMC के स्टोर रूम में मिला दो दिन पुराना शव! वार्ड में दुर्गंध से खुला राज, जांच में जुटी पुलिस
Jul 20, 2026 | 09:38 PMWeather Update: यूपी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश, जानिए किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा
Jul 20, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 20, 2026 | 01:54 PM














