-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Monsoon Arrival Rainfall Deficit Kharif Farmers
भंडारा में मानसून की एंट्री, बारिश से मिली राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
Bhandara Rainfall: भंडारा जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि सामान्य से 116.4 मिमी कम वर्षा होने के कारण किसान अभी भी चिंतित हैं।

Rainfall Deficit (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिय)
Bhandara Monsoon Update: भंडारा जिले में मंगलवार को आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। शाम के समय हुई अच्छी बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद शाम करीब छह बजे जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश शुरू हुई। कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ वर्षा होने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि तेज हवा के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान हुआ सहीमौसम विभाग ने पहले ही जिले में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई थी। पूर्वानुमान के अनुरूप हुई बारिश ने मानसून के आगमन की पुष्टि कर दी। पिछले दो दिनों से जिले के विभिन्न भागों में रुकरुक कर बारिश हो रही है।
मानसून पहुंचा भंडारा
सोमवार को तुमसर और लाखनी तहसील में अच्छी वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि मानसून की एंट्री के बावजूद कृषि क्षेत्र की चिंताएं अभी कम नहीं हुई हैं। जिले में अब तक सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में भक्ति और उत्साह के साथ पहुंची संत गजानन महाराज की पालकी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता! UCC पर विधानसभा में फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान
देश सेवा करते हुए शहीद हुए जवान पराग मोरे, अमरावती में नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि
मुंबई को जाम से मिलेगी राहत! 17 हजार करोड़ के भायंदर-घोडबंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी
बारिश की कमी के कारण खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है और किसान पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वर्षा के आंकड़े चिंता बढ़ाने वालेउपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 23 जून तक जिले में औसतन 145.1 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन इस वर्ष अब तक केवल 28.7 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है।
सामान्य से कम बारिश ने बढ़ाई खरीफ सीजन की चिंता
इस प्रकार जिले में सामान्य से 116.4 मिमी कम वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा की कमी के कारण किसान चिंतित हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर और लगातार बारिश नहीं होने से धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो सकती है।
कई किसानों ने अभी तक बुआई शुरू नहीं की है, जबकि कुछ किसानों ने शुरुआती तैयारी कर रखी है और वे अच्छी बारिश की प्रतीक्षा में हैं। इस बीच आकाशीय बिजली गिरने की कुछ घटनाओं से नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष मानसून का आगमन अपेक्षाकृत विलंब से हुआ है।
116 मिमी वर्षा की कमी से किसान परेशान
मौसमीय परिस्थितियों और अल नीनो के प्रभाव के कारण वर्षा का क्रम प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान जिले में रुकरुक कर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। यदि अनुमान के अनुसार अच्छी बारिश होती है तो कृषि कार्यों को गति मिलेगी और किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल जिले की सातों तहसीलों में वर्षा के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं और किसान अब मानसून की जोरदार बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Bhandara monsoon arrival rainfall deficit kharif farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PoK में अशांति पर पाकिस्तान के दावों को भारत ने बताया ‘झूठा और मनगढ़ंत’, दुनिया से दखल की मांग
Jun 23, 2026 | 07:37 PMसागर में खुशियों से लौट रही बारात पर कहर, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग कार में फंसे; हादसे में ड्राइवर की मौत
Jun 23, 2026 | 07:30 PMभारी बारिश में ठिय्या: ‘डीबीटी हमारे हक का, नही किसी के बाप का’ जैसे नारे से आदिवासी छात्रों ने किया आंदोलन
Jun 23, 2026 | 07:25 PMभंडारा में मानसून की एंट्री, बारिश से मिली राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
Jun 23, 2026 | 07:19 PMवाराणसी में बड़ी कार्रवाई: दुर्गाकुंड स्थित आकाश कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर एक्शन
Jun 23, 2026 | 07:12 PMमंदसौर में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिर पर मटका लेकर पहुंचीं महिलाएं; नगर पालिका ऑफिस के बाहर फोड़ा
Jun 23, 2026 | 07:10 PMअकोला में भक्ति और उत्साह के साथ पहुंची संत गजानन महाराज की पालकी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
Jun 23, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM













