-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- India Rejects Pakistan Claims On Pok Unrest Mea Response
PoK में अशांति पर पाकिस्तान के दावों को भारत ने बताया ‘झूठा और मनगढ़ंत’, दुनिया से दखल की मांग
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
India News: Pok में विरोध प्रदर्शनों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाले पाकिस्तान के दावों को विदेश मंत्रालय ने 'झूठा' और 'भ्रामक' बताया है। भारत ने पाकिस्तान को मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए घेरा।

रणधीर जायसवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
Randhir Jaiswal Response On PoK Unrest: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी अशांति को लेकर भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इस्लामाबाद को कड़ा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उन दावों को ‘झूठा’, ‘भ्रामक’ और ‘मनगढ़ंत’ बताया, जिनमें में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया गया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक विफलताओं और मानवाधिकार उल्लंघनों से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए ऐसे निराधार आरोप लगा रहा है। भारत का कहना है कि पीओके में जारी विरोध प्रदर्शन वहां की जनता के आर्थिक शोषण, प्रशासनिक दमन और बुनियादी अधिकारों से वंचित किए जाने का परिणाम हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की है कि वह पीओके की स्थिति पर ध्यान दे और मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए।
पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज
उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान के इन झूठे और मनगढ़ंत आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। ये बयान पाकिस्तान की विफलताओं और मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने का प्रयास हैं।” प्रवक्ता ने कहा कि पीओके में चल रहा विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान की दशकों पुरानी दमनकारी नीतियों का परिणाम है, जिसमें आर्थिक शोषण, मौलिक अधिकारों से वंचित रखना और प्रशासनिक दमन शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Vaishno Devi Yatra 2026: वैष्णो देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 22 जून तक 50.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
BRICS NSA Meeting: दिल्ली में अजीत डोभाल ने अमेरिका-ईरान डील का किया स्वागत, बोले- उम्मीद है सफल होगा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: ‘दो निशान, दो प्रधान’ के खिलाफ उठी आवाज, जिसने बदल दी देश की राजनीति
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान ने हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस कार्रवाई, आवश्यक वस्तुओं और दवाओं की आपूर्ति पर रोक, इंटरनेट बंदी और नागरिकों पर बल प्रयोग किया है, जिसके चलते कई लोगों की मौत भी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत की अपील
तो वहीं विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करके हुए कहा कि वह इस स्थिति पर ध्यान दे और पाकिस्तान को उसके मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराए। रणधीर जायसवाल ने पहले भी 9 जून को कहा था कि पाकिस्तान फर्जी खबरों और वीडियो के जरिए अपनी कमियों को छिपाने और मानवाधिकार उल्लंघनों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें- आवाज उठाने पर गोलियों से भूना जा रहा, Pok में पुलिस की बर्बरता पर भड़का भारत, कहा- कश्मीर भारत का हिस्सा
PoK में विरोध प्रदर्शनों पर बढ़ा तनाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीओके के रावलाकोट क्षेत्र में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत और सैकड़ों के घायल होने की खबर है। यह तनाव उस समय बढ़ा जब पाकिस्तानी प्रशासन ने संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) को आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत प्रतिबंधित संगठन घोषित किया था।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और प्रवासी कश्मीरी समुदाय ने भी इन घटनाओं पर चिंता जताते हुए नागरिकों पर कथित अत्याचारों की निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग की है।
India rejects pakistan claims on pok unrest mea response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PoK में अशांति पर पाकिस्तान के दावों को भारत ने बताया ‘झूठा और मनगढ़ंत’, दुनिया से दखल की मांग
Jun 23, 2026 | 07:37 PMसागर में खुशियों से लौट रही बारात पर कहर, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग कार में फंसे; हादसे में ड्राइवर की मौत
Jun 23, 2026 | 07:30 PMभारी बारिश में ठिय्या: ‘डीबीटी हमारे हक का, नही किसी के बाप का’ जैसे नारे से आदिवासी छात्रों ने किया आंदोलन
Jun 23, 2026 | 07:25 PMभंडारा में मानसून की एंट्री, बारिश से मिली राहत लेकिन किसानों की चिंता बरकरार
Jun 23, 2026 | 07:19 PMवाराणसी में बड़ी कार्रवाई: दुर्गाकुंड स्थित आकाश कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर एक्शन
Jun 23, 2026 | 07:12 PMमंदसौर में जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिर पर मटका लेकर पहुंचीं महिलाएं; नगर पालिका ऑफिस के बाहर फोड़ा
Jun 23, 2026 | 07:10 PMअकोला में भक्ति और उत्साह के साथ पहुंची संत गजानन महाराज की पालकी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
Jun 23, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM
लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM













