ईरान-US तनाव के बीच तेहरान एयरपोर्ट पर लौटी रौनक, फिर शुरू हुईं अतरराष्ट्रीय उड़ानें; सामान्य हो रहे हालात?

Tehran Airport: मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच ईरान के इमाम खुमैनी एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर शुरू हो गया है। इसे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा।
Amid Iran-US Tensions, Bustle Returns to Tehran Airport; International Flights Resume—Are Conditions Normalizing?
सांकेतिक फोटो (सो, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tehran Airport Resumes International Flights: मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल और युद्ध जैसे हालातों के बीच शनिवार को एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान की राजधानी तेहरान स्थित देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे, इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IKA) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन एक बार फिर से शुरू कर दिया है। इस घटनाक्रम को न केवल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, बल्कि वैश्विक कूटनीतिक गलियारों में तनाव कम होने के एक ठोस संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

फिर गूंजेगी विमानों की गड़गड़ाहट

शनिवार सुबह से शुरू हुई इस हवाई सेवा बहाली के बाद तेहरान के आसमान में फिर से नागरिक विमानों की आवाजाही दिखने लगी है। हवाई अड्डा अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ानों के फिर से शुरू होने के बाद पहली बाहर जाने वाली फ्लाइट्स ओमान की राजधानी मस्कट, तुर्की के इस्तांबुल और सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना हुईं। इन उड़ानों के शुरू होने से उन हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है जो लंबे समय से हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फंसे हुए थे।

क्या सामान्य हो रहे हैं हालात?

गौरतलब है कि तेहरान के इस मुख्य हवाई अड्डे को खोलने से पहले, ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहद के हवाई अड्डे को भी इसी सप्ताह की शुरुआत में सक्रिय कर दिया गया था। उत्तर-पूर्वी ईरान में स्थित मशहद न केवल धार्मिक पर्यटन बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण केंद्र है। जानकारों का मानना है कि एक के बाद एक प्रमुख हवाई अड्डों का खुलना यह दर्शाता है कि ईरान अब अपनी नागरिक सेवाओं को पूरी तरह सामान्य करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है।

सुरक्षा और कूटनीति के मायने

वैश्विक सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी देश के मुख्य हवाई अड्डे का फिर से खुलना सीधे तौर पर वहां की सुरक्षा स्थिति में सुधार का प्रमाण होता है। युद्ध या भारी तनाव की स्थिति में अक्सर नागरिक हवाई क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया जाता है ताकि किसी भी अप्रिय सैन्य घटना से बचा जा सके।

तेहरान एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का फिर से शुरू होना यह स्पष्ट संकेत देता है कि सुरक्षा व्यवस्था अब पहले से कहीं अधिक पुख्ता है और नागरिक उड्डयन के लिए जोखिम काफी कम हो गया है।

दुनिया भर के देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस कदम का स्वागत किया है क्योंकि हवाई सेवाओं की बहाली को अक्सर युद्धविराम या तनाव कम करने की दिशा में एक प्रारंभिक लेकिन महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। फिलहाल, ईरान के अन्य हिस्सों में भी धीरे-धीरे हवाई यातायात परिचालन को बहाल करने की प्रक्रिया जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com