-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Farmers Kharif Crop Loan Delay Payment Bonus Pending Banks Issue 2026
भंडारा: 650 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 58% ही फसल ऋण वितरित,फसल ऋण वितरण में देरी से बढ़ी चिंता
- Written By: केतकी मोडक
Farmers Financial Problems: भंडारा में खरीफ सीजन से पहले फसल ऋण वितरण धीमा होने से किसान परेशान हैं। 650 करोड़ के लक्ष्य में से सिर्फ 58% कर्ज बंटा है, जिससे किसान साहूकारों के आश्रित हैं।

किसान प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Bhandara Crop Loan Delay: भंडारा जिले में खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले फसल ऋण वितरण की धीमी रफ्तार किसानों के लिए चिंता का विषय बन गई है। समय पर ऋण नहीं मिलने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। खेती की तैयारियों के लिए पूंजी की आवश्यकता होने के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों को अब तक फसल ऋण नहीं मिल पाया है, जिसके कारण उन्हें निजी साहूकारों की ओर रुख करने की आशंका बढ़ गई है।
लक्ष्य के मुकाबले ऋण वितरण पीछे
जिले में कुल 2 लाख 38 हजार 794 खाताधारक किसान हैं, जिनके लिए 650 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि अब तक केवल 58 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो पाया है और 62 हजार 937 किसानों को 434 करोड़ 43 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। कर्जमाफी प्रक्रिया, आधार लिंकिंग से जुड़ी तकनीकी समस्याएं और पुराने बकाया खातों के कारण किसानों को नया फसल ऋण प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में जब बुआई का मौसम शुरू होने वाला है, किसानों के सामने पूंजी की भारी कमी खड़ी हो गई है।
राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक पिछड़े
चालू खरीफ सीजन के लिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को 460 करोड़ रुपये, सरकारी बैंकों को 136 करोड़ रुपये, वाणिज्यिक बैंकों को 160 करोड़ रुपये तथा महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक को 30 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य दिया गया था। इसके बावजूद कई बैंक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण नहीं कर पाए हैं।विशेष रूप से राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही है। वाणिज्यिक बैंकों ने कुल लक्ष्य का केवल 33 प्रतिशत और निजी बैंकों ने मात्र 12 प्रतिशत ऋण वितरण किया है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
धान भुगतान और बोनस भी लंबित
किसानों की समस्या केवल फसल ऋण तक सीमित नहीं है। पिछले सीजन में सरकार को बेचे गए धान का भुगतान भी अभी तक नहीं मिला है। रबी सीजन में खरीदे गए धान की 511 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पिछले एक महीने से लंबित है। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा घोषित धान उत्पादक किसानों का बोनस भी अभी तक खातों में जमा नहीं हुआ है। इससे खरीफ सीजन की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।
सिबिल स्कोर की शर्त बनी बाधा
बैंकों की ओर से सिबिल स्कोर की अनिवार्यता और अन्य कठोर शर्तों के कारण भी किसानों को ऋण प्राप्त कर में दिक्कतें आ रही हैं। जून माह शुरू होने के साथ ही बारिश की आहट सुनाई देने लगी है, लेकिन किसानों के पास खेती के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध नहीं है। बैंक ऋण के लिए बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद सफलता नहीं मिलने से कई किसान ऊंची ब्याज दरों पर निजी साहूकारों से कर्ज लेने को मजबूर हो सकते हैं।
भंडारा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक ने ऋण वितरण में तेजी दिखाई है। बैंक ने 10 जून तक 65 हजार 186 किसानों को 411 करोड़ 13 लाख 51 हजार रुपये का फसल ऋण वितरित किया है। इसके माध्यम से 65 हजार 214 हेक्टेयर से अधिक कृषि क्षेत्र को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।
फसल ऋण वितरण की स्थिति
| बैंक | लाभार्थी | वितरित ऋण (लाख रु. में) |
| वाणिज्यिक बैंक | 4,554 | 4,947 |
| निजी बैंक | 288 | 648 |
| महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक | 1,683 | 1,533 |
| जिला सहकारी बैंक | 56,412 | 36,315 |
| कुल | 62,937 | 43,443 |
यह भी पढ़ें:- ‘जानलेवा केक’, जन्मदिन पर बच्चा निगल गया मेटल की पिन, मां ने सुनाई खौफनाक आपबीती
किसानों को समय पर मदद
भंडारा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष सुनील ने कहा है कि “जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से किए जा रहे फसल ऋण वितरण से किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे खेती की तैयारियां बिना किसी बाधा के कर सकेंगे। इससे जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।”
खरीफ सीजन को गति मिलेगी
भंडारा जिला उपनिबंधक शुद्धोधन कांबले जिला ने कहा है कि “केंद्रीय सहकारी बैंक ने निर्धारित लक्ष्य का 99 प्रतिशत से अधिक ऋण वितरण कर उल्लेखनीय कार्य किया है। समय पर ऋण मिलने से किसानों के हाथों में पूंजी पहुंचेगी और बुआई सहित अन्य कृषि कार्य निर्धारित समय पर पूरे हो सकेंगे, जिससे खरीफ सीजन को गति मिलेगी।”
Bhandara farmers kharif crop loan delay payment bonus pending banks issue 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: क्या है 3.5% Rule जिसके दम पर CJP ने लिया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? जानिए पूरा सच
Jul 26, 2026 | 09:31 PMजौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PMSPMCIL Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 26, 2026 | 09:20 PMश्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
Jul 26, 2026 | 09:18 PMसिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
Jul 26, 2026 | 09:14 PMHigh Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Jul 26, 2026 | 09:07 PMतेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PMवीडियो गैलरी

चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM













