- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Agarwal Petrol Pump Fuel Theft Case Nozzles Sealed Fine Imposed
भंडारा: अग्रवाल पेट्रोल पंप पर कम ईंधन देने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने 6 नोजल सील कर 65 हजार का जुर्माना
भंडारा के अग्रवाल पेट्रोल पंप पर कम तेल देने का वीडियो वायरल। कलेक्टर के आदेश पर विभाग ने 6 नोजल सील किए और 65 हजार जुर्माना लगाया, हालांकि संचालक ने कार्रवाई से इनकार किया।

Bhandara Agrawal Petrol Pump: भंडारा शहर स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के अग्रवाल पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को पेट्रोल की मात्र कम देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले में कलेक्टर सावन कुमार के निर्देश पर वजन एवं माप विभाग अधिकारी अंजली कोहरु ने कार्रवाई करते हुए छह नोजल सील कर दिए और 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
हालांकि पेट्रोल पंप चालक सुनील अग्रवाल ने ऐसी किसी भी कारवाई को नकारते हुए कहा की उनका पंप नियमित रूप से शुरू है जिसके बाद अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
वजन एवं माप अधिकारी अंजली कोहरु ने नवभारत को बताया कि जांच में पांच लीटर पर 25 से 30 मिली ईंधन कम पाया गया। इसके बाद कुल 6 नोजल सील कर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि नियम अनुसार पंप को सात दिन तक सील किया जा सकता था, लेकिन संचालक द्वारा तत्काल 65 हजार रुपये का जुर्माना भरने पर आगे की जांच जारी रखी गई है और जुर्माना बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में स्कूल जल्द खोलने का विरोध, शिक्षक भारती की चेतावनी; 26 जून से सत्र शुरू करने की मांग
तुमसर में पारा 42° पार, अप्रैल में मई जैसी गर्मी; डॉ. गोविंद कोडवानी ने खानपान में सावधानी की दी सलाह
भंडारा में लेंडेझरी वन कार्यालय का कामकाज ‘रामभरोसे’, अधिकारी-कर्मचारी नदारद होने से आदिवासी नागरिक परेशान
भंडारा में महावितरण की बड़ी कार्रवाई; साल भर में पकड़ी गई 2.32 करोड़ की बिजली चोरी, 11 लोगों पर केस दर्ज
समाजसेवक शमशेर खान और पंप के पूर्व कर्मचारी प्रकाश सार्वे द्वारा किए गए परीक्षण में पांच लीटर पर लगभग 50 एमएल ईंधन कम पाया गया। प्रकाश सार्वे ने इसकी जानकारी शमशेर खान को दी। एक कर्मचारी ने मशीन में गड़बड़ी और कम मात्रा देने की सेटिंग की पुष्टि भी की। ग्राहकों की शिकायतों के बावजूद संचालक द्वारा ध्यान नहीं देने का आरोप है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें धोखाधड़ी के संकेत मिले हैं। शिकायत पर कलेक्टर सावन कुमार ने तुरंत जांच के आदेश दिए जिसके बाद संबंधित विभाग एक्शन में आया और कार्रवाई की गई।पंप के सारे नोजल शुरू अग्रवाल वहीं पंप संचालक सुनील अग्रवाल ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि विभाग ने केवल सामान्य जांच की थी और किसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। सभी मशीनें और नोजल पूरी तरह चालू हैं। इस विरोधाभासी बयान के बाद विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
Bhandara agarwal petrol pump fuel theft case nozzles sealed fine imposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोयंबटूर में PM मोदी का छलका दर्द! कांग्रेस-DMK शासन की खोली पोल, बोले- महिला विरोधी विचारधारा को मिलेगा जवाब
Apr 18, 2026 | 08:13 PM‘बिजली बनकर टूटेंगे…’, होर्मुज पर तनातनी के बीच मोजतबा खामेनेई ने US को ललकारा, दुश्मनों को दी बड़ी धमकी
Apr 18, 2026 | 08:05 PMWheel of Fortune India के नए सीजन की तैयारी तेज, होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट
Apr 18, 2026 | 07:54 PMचंद्रपुर में आवास योजना के 46,000 घर अधर में; तकनीकी खामियों और फंड की कमी से गरीबों का आशियाना अधूरा
Apr 18, 2026 | 07:49 PMबिल क्या गिरा, सत्ता हिल गई! हावड़ा में ममता बनर्जी ने BJP के पतन की कर दी घोषणा, 50% आरक्षण की कही बड़ी बात
Apr 18, 2026 | 07:44 PMSummer Special Trains; मुंबई से वाराणसी और सुल्तानपुर के लिए चलेंगी 34 स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू
Apr 18, 2026 | 07:39 PMभंडारा: अग्रवाल पेट्रोल पंप पर कम ईंधन देने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने 6 नोजल सील कर 65 हजार का जुर्माना
Apr 18, 2026 | 07:39 PMवीडियो गैलरी

पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM














