-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Barwha Bus Stand Bhandara Poor Condition Potholes Waterlogging
Bhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
- Written By: आंचल लोखंडे
Barwha Bus Stand: भंडारा जिले के लाखांदुर क्षेत्र स्थित बारव्हा बस स्टैंड की हालत बारिश के बाद बदतर हो गई है। कीचड़, गड्ढों और जलभराव से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

बारव्हा बस स्टैंड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Bus Stand: लाखांदुर क्षेत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र बारव्हा स्थित बस स्टैंड की इन दिनों हालत बेहद खराब हो गई है। पूरे परिसर में कीचड़ का साम्राज्य फैला हुआ है। बसों के आने-जाने और मोड़ने वाली जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा है। ऐसे में बसों के फिसलने या गड्डों में फंसने से गंभीर हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों और यात्रियों ने संबंधित विभाग से इस गंभीर समस्या की ओर तत्काल ध्यान देकर मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।
बारव्हा क्षेत्र का प्रमुख और मध्यवर्ती स्थान होने के कारण यहां के बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इस बस स्टैंड से भंडारा और साकोली डिपो की बसें नियमित रूप से चलती हैं। इसके अलावा क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए लाखांदुर, साकोली और सानगड़ी जाने के लिए इसी बस स्टैंड का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का अभाव है। बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है।
गड्ढे और जलभराव से आवागमन प्रभावित
सबसे गंभीर समस्या यहां शौचालय की सुविधा का अभाव है। इसके चलते विशेष रूप से महिला यात्रियों और छात्राओं को परेशानी और असुविधाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण बस स्टैंड का पूरा परिसर कीचड़ से भर गया है। बसों को मोड़ने वाली जगह पर बने गड्ढों में पानी जमा होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। चालक जब बस को मोड़ते पीछे लेते हैं, तब कीचड़ के कारण बस के फिसलने अथवा गड्ढे में फंसने की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने या आक्रोश व्यक्त करते हुए सवाल उठाया है कि क्या किसी निर्दोष यात्री की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा ?
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में बारिश को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जल संरक्षण की तैयारी शुरू की
PMPML की बदहाल व्यवस्था पर मनपा में हंगामा, पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे बोलीं- किसी की निजी संस्था नहीं
नागपुर जिला परिषद में बड़ा साइबर फ्रॉड: ऑनलाइन निवेश के नाम पर दर्जनों कर्मचारी ठगी के शिकार, लाखों का चूना
Wardha News: आरबीएसके योजना से 8 वर्षों में 347 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, सरकार उठा रही पूरा खर्च
ये भी पढ़े: शौचालय में छिपा तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला! भंडारा में दो लोग जख्मी, गांव में वन विभाग की टीम मुस्तैद
समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं प्रशासन
यात्रियों और विद्यार्थियों को हो रही परेशानी दूर करने तथा संभावित हादसों को रोकने के लिए एसटी महामंडल या संबंधित विभाग को तत्काल बारव्हा बस स्टैंड के गड्ढों को भरने, परिसर की मरम्मत करने तथा यात्रियों के लिए शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग क्षेत्र के नागरिकों और यात्रियों ने की है।
यह मांग सूनी जाएगी या इसे हमेशा की तरह नजरअंदाज किया जाएगा? यह पता चलेगा। अब तक प्रशासन का रवैया ढुलमुल रहा है, इसलिए यह बात कही जा रही है।
पिछले साल भी इसी तरह की समस्या निर्माण हुई थी लेकिन समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए थे।
Barwha bus stand bhandara poor condition potholes waterlogging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: भंडारा के बारव्हा बस स्टैंड पर बारिश बनी मुसीबत, यात्रियों को भारी परेशानी
Jul 25, 2026 | 01:39 PMNEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PMछात्रों के लिए जान भी दे दूंगा! पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, पटना में पथराव, भारी बवाल के बाद एक्शन-VIDEO
Jul 25, 2026 | 01:37 PMखतरे के निशान के पास पहुंची झेलम नदी, घाटी में बाढ़ का खतरा; फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा
Jul 25, 2026 | 01:36 PMBhandara News: भंडारा में बारिश को लेकर बढ़ी चिंता, प्रशासन ने जल संरक्षण की तैयारी शुरू की
Jul 25, 2026 | 01:27 PMEPFO ने भेजा ब्याज, जानें पीएफ खाते में EPF Interest कैसे करें आसानी से ऑनलाइन चेक
Jul 25, 2026 | 01:22 PMPMPML की बदहाल व्यवस्था पर मनपा में हंगामा, पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे बोलीं- किसी की निजी संस्था नहीं
Jul 25, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM












