-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Accident During Overtaking Tata S And Bike Collide In Bhandara Both Drivers Seriously Injured
ओवरटेक के दौरान हादसा, भंडारा में टाटा एस और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर घायल
Jaitpur Chichal Accident: भंडारा के जैतपुर-चिचाल टी-पॉइंट मार्ग पर टाटा एस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Overtaking Accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Road Accident: बारव्हा क्षेत्र के जैतपुरचिचाल टीपॉइंट मार्ग पर बुधवार दोपहर टाटा एस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब टाटा एस चालक ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने का प्रयास किया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुदेव ट्रेडर्स, जैतपुर से सीमेंट की बोरियां लेकर टाटा एस क्र।एमएच36एए1360 बोरगांव की ओर जा रहा था। वाहन को खोलमारा निवासी अतुल भुरा बावनथरे 29 चला रहा था। उसी दौरान चिचाल निवासी तोशिबा अल्ताफ हुसैन 27 अपनी मोटरसाइकिल क्र।एमएच36टी7306 से घर लौट रहे थे।
जैतपुर-चिचाल मार्ग पर सड़क दुर्घटना
जैतपुर से चिचाल टीपॉइंट के बीच टाटा एस चालक ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पीछे से मोटरसाइकिल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक सड़क पर दूर जा गिरा, जबकि टाटा एस करीब 10 फीट आगे जाकर सड़क किनारे पलट गया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में नई जलापूर्ति योजना से पानी आया, लेकिन कमजोर पाइपलाइन नेटवर्क होने से नहीं मिला पूरा लाभ
संभाजीनगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में TC लेने आया नाबालिग छात्र ने शिक्षक पर किए ताबड़तोड़ चाकू से हमला
CM फडणवीस के नेतृत्व में 629 करोड़ के सड़क विकास कार्यों से चमकेगा पुणे, ग्रैंड टूर 2027 की तैयारी शुरू
गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग
टाटा एस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत
हादसे की सूचना मिलते ही वाहन मालिक मौके पर पहुंचा और पलटे वाहन को सीधा कराया। दुर्घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बारव्हा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सड़क हादसे की जांच शुरू
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि टाटा एस चालक अतुल बावनथरे के पास वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही दिघोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी।
Accident during overtaking tata s and bike collide in bhandara both drivers seriously injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Awarapan Fees: आवारापन के लिए 19 साल पहले इमरान हाशमी को मिली थी करोड़ों की फीस, जानें अन्य स्टार कास्ट की फीस
Jun 30, 2026 | 10:55 PMबिना बोले और सुने भी जीता दिल, IndiGo कर्मचारी की मुस्कान और मदद ने इंटरनेट को किया भावुक
Jun 30, 2026 | 10:48 PMसागर कलेक्टर ने नकली बीज का बड़ा खेल ‘बेनकाब’; 500 बोरी खाद और नकली सोयाबीन बीज जब्त
Jun 30, 2026 | 10:48 PMMP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PMMango Kheer: गर्मियों में आम से बनाएं शाही मैंगो खीर, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन
Jun 30, 2026 | 10:40 PMअयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM15 रुपये के ऑर्डर पर महिला ने Blinkit राइडर को दिए 500 रुपये टिप, इमोशनल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jun 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM














