15 रुपये के ऑर्डर पर महिला ने Blinkit राइडर को दिए 500 रुपये टिप, इमोशनल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Delivery Boy 500 Tip : सोशल मीडिया पर एक Blinkit राइडर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताता है कि 15 रुपये के ऑर्डर पर एक महिला ने उसे 500 रुपये की टिप दी।
A Blinkit rider went viral after receiving a ₹500 tip on a ₹15 order, leaving social media touched by the customer's kindness.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Blinkit Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Blinkit डिलीवरी राइडर का भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राइडर बताता है कि एक महिला ग्राहक ने सिर्फ 15 रुपये के ऑर्डर पर उसे 500 रुपये की टिप दी। राइडर के मुताबिक, यह रकम उसकी लगभग दो दिन की कमाई के बराबर है।

वीडियो देखने के बाद लोग न सिर्फ महिला की दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि डिलीवरी पार्टनर्स की मेहनत और संघर्ष को भी समझने की बात कह रहे हैं। वीडियो का लिंक...

15 रुपये के ऑर्डर पर 500 रुपये की टिप

वीडियो को "I'm Blinkit Rider" नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में राइडर अपनी साइकिल, Blinkit की यूनिफॉर्म और डिलीवरी बैग के साथ दिखाई देता है। वह बताता है कि वह एक ऑर्डर डिलीवर करने गया था, जिसके बाद उसने ऐप में अपनी उस समय तक की कमाई भी दिखाई, जो केवल 97 रुपये थी।

इसके बाद वह हाथ में 500 रुपये का नोट दिखाते हुए कहता है कि एक "दीदी" ने 15 रुपये के ऑर्डर पर उसे 500 रुपये टिप में दिए। वह भावुक होकर कहता है कि इतनी रकम तो वह दो दिन में भी मुश्किल से कमा पाता है। वीडियो में वह कई बार उस महिला का धन्यवाद करता हुआ नजर आता है।

महिला की दरियादिली की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने किसी जरूरतमंद की सच्चे दिल से मदद की है। एक यूजर ने लिखा, "दीदी के लिए रिस्पेक्ट बटन।" दूसरे ने कहा, "शायद उन्होंने कभी गरीबी देखी होगी, इसलिए किसी की मेहनत की कीमत समझती हैं।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि डिलीवरी एजेंट हर मौसम में कड़ी मेहनत करते हैं और ऐसे छोटे-छोटे कदम उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com