-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara Gondia Mlc Election Results Congress Bjp Cross Voting Claims
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara Gondia MLC Election: भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव का मतदान होने के बाद कांग्रेस-भाजपा में क्रॉस वोटिंग को लेकर जुबानी जंग तेज है। दोनों की जीत के दावों का फैसला 22 जून को मतगणना से होगा।

डॉ. प्रशांत पड़ोले और आशु गोंडाने (सोर्स - फोटो नवभारत)
Bhandara-Gondia MLC Election Cross Voting: भंडारा-गोंदिया स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब परिणाम 22 जून को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। मतपेटियां सीलबंद होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच क्रॉस वोटिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है।
कांग्रेस का क्रॉस वोटिंग का दावा
कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पड़ोले ने दावा किया है कि भाजपा के कई मतदाताओं ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मतदान में सत्तारूढ़ दल के प्रति असंतोष स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता बचाने के लिए “साम, दाम, दंड, भेद” जैसी रणनीतियों का सहारा लिया जा रहा है।
22 जून पर टिकी निगाहें अब सभी की निगाहें 22 जून की मतगणना पर टिकी हैं। यही परिणाम तय करेंगे कि किस दल का दावा सही साबित होता है और भंडारा-गोंदिया की राजनीतिक दिशा किस ओर जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के जुहू बीच पर ‘योगा ऑन द बीच’, सीएम फडणवीस बोले योग है भारत की गौरवशाली विरासत
नीट परीक्षा अपडेट: परीक्षा के मद्देनजर 20-21 जून को मेडिकल हॉस्टल बंद रखने के निर्देश, छात्र संगठन में आक्रोश
गोंदिया में जून में भी 41.9 डिग्री तापमान, मानसून की देरी से किसान चिंतित
डोंबिवली में सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, राज ठाकरे पर टिप्पणी के बाद मनसे कार्यकर्ता आक्रामक
भाजपा का पलटवार
भाजपा जिलाध्यक्ष आशु गोंडाने ने कांग्रेस के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का आभास हो चुका है, इसलिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। भाजपा का दावा है कि कई कांग्रेस मतदाताओं ने भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया है और परिणाम पूरी तरह अलग होंगे। चुनाव के बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बयानबाजी जारी है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है।
यह भी पढ़ें:- NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को क्यों मिला था अबू धाबी सेंटर? NTA ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सरकार पर गंभीर आरोप
सांसद पड़ोले ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को तोड़ने की राजनीति लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर कर रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर सत्ता केंद्रित राजनीति कर रही है।
Bhandara gondia mlc election results congress bjp cross voting claims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
Jun 21, 2026 | 10:57 AMमुंबई के जुहू बीच पर ‘योगा ऑन द बीच’, सीएम फडणवीस बोले योग है भारत की गौरवशाली विरासत
Jun 21, 2026 | 10:57 AMसंकट में ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की कुर्सी, 100 सांसदों ने खोला मोर्चा, क्या सोमवार को देंगे इस्तीफा?
Jun 21, 2026 | 10:57 AMएसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ की शूटिंग शुरू, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से सामने आई पहली झलक
Jun 21, 2026 | 10:56 AMउज्जैन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हे तैराकों का ‘जल योग’, शिप्रा नदी में पिरामिड बनाकर सबको चौंकाया
Jun 21, 2026 | 10:55 AMफर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र के सहारे पुलिस में भर्ती, प्रतापगढ़ में 8 सिपाहियों पर FIR दर्ज
Jun 21, 2026 | 10:54 AMIND A vs SL A: खिताबी मुकाबले में शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में 94 रन की धांसू पारी खेल हुए आउट
Jun 21, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













