डोंबिवली में सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, राज ठाकरे पर टिप्पणी के बाद मनसे कार्यकर्ता आक्रामक

Dombivli Social Media Post Row: डोंबिवली में सोशल मीडिया पर राज ठाकरे और मराठी भाषियों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। संबंधित युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Dombivli Social Media Post Row News
राज ठाकरे (फोटो क्रेडिट-X) (फाइल फोटो )
Published on
Updated on

Dombivli Social Media Post Row News: मुंबई सहित ठाणे जिले में एक बार फिर भाषा विवाद को हवा देने की कोशिश शुरू हो गयी है। पिछले दिनों ठाणे में गैर हिंदी भषियों को मराठी सिखाने की क्लास को मनसे पदाधिकारियों ने बंद करा दिया था।

अब सोशल मीडिया पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे एवं मराठी भाषियों के खिलाफ कथित अपमान जनक टिप्पणी को लेकर जिले के डोंबिवली में मनसे कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। इसको लेकर इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। विवादित पोस्ट करने वाले भूमित गडा नामक युवक को खोज निकालने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

बताया गया कि गडा ने नशे की हालत में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। मनसे की तरफ से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे एवं मराठी व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डोंबिवली के रहने वाला भूमित गडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटस पोस्ट किया था, जिसमें मनसे प्रमुख राज ठाकरे और मराठी भाषी लोगों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

पोस्ट सामने आते ही आक्रामक हुए मनसे कार्यकर्ता

यह पोस्ट सामने आते ही मनसे के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। मनसे के कल्याण लोकसभा सचिव राहुल कामत, अरुण जांभले, विद्यार्थी सेना शहराध्यक्ष प्रतीक देशपांडे, उपशहराध्यक्ष दीपक शिंदे, विभागाध्यक्ष कदम भोईर, चेतन म्हात्रे, रितेश म्हात्रे, रतीकेश गवली, उपविभाग अध्यक्ष समीर भोर, विनायक मुंडे सहित बड़ी संख्या में मनसे कार्यकर्ता रामनगर पुलिस स्टेशन में जमा हुए और संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन में ही डट गए।

मनसे कार्यकर्ता आक्रामक

मनसे पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की मराठी पहचान के खिलाफ कोई भी गलत बोलने की कोशिश करेगा, तो उसे ठीक करने का काम किया जाएगा। मुंबई में चल रहे एक मामले और पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद के बीच, भूमित गड़ा नाम के एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर मनसे पार्टी प्रमुख राज ठाकरे और मराठी लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। व्यक्ति से सोशल मीडिया से पोस्ट हटाने व आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल बंद करने की अपील की गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com