Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में 2.96 लाख ई-राशन कार्ड जारी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बढ़ी पारदर्शिता

E Ration Card Download Process: भंडारा में 2.96 लाख राशन कार्डों को डिजिटल ई-कार्ड में बदला गया। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार अब बायोमेट्रिक न मिलने पर आधार OTP से राशन मिल सकेगा।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 11, 2026 | 11:01 AM

ई-राशन कार्ड प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara E Ration Card Scheme: सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और लाभार्थियों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए गए ऑनलाइन ई-राशन कार्ड अभियान को बड़ी सफलता मिली है। भंडारा जिले में अब तक 2,96,373 राशन कार्ड डिजिटल (ई-राशन कार्ड) में परिवर्तित किए जा चुके हैं। इससे पारंपरिक कागजी राशन कार्ड की आवश्यकता लगभग समाप्त हो गई है तथा खाद्यान्न वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनी है।

बायोमेट्रिक नहीं मिलने पर भी मिलेगी सुविधा

जिला आपूर्ति अधिकारी रतनलाल ठाकरे ने बताया कि यदि किसी वृद्ध या अन्य लाभार्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता है तो उन्हें आधार OTP के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाता है। सर्वर या तकनीकी समस्या आने पर तत्काल तकनीकी सहायता लेकर समस्या का समाधान किया जाता है। ई-राशन कार्ड से कार्ड खोने या खराब होने की समस्या भी समाप्त हो गई है।

ई-राशन कार्ड की प्रमुख विशेषताएं

ई-राशन कार्ड पर क्यूआर कोड उपलब्ध रहता है, जिससे उसकी ऑनलाइन सत्यता जांची जा सकती है। यह कागजी राशन कार्ड के समान पूरी तरह वैध है। इसे PDF स्वरूप में मोबाइल में सुरक्षित रखा जा सकता है। किसी भी समय ऑनलाइन सत्यापन और डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध है। राशन प्राप्त करने के लिए कागजी कार्ड साथ रखने की आवश्यकता नहीं होती।

सम्बंधित ख़बरें

1 जुलाई से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, बीएमसी ने दादर में विकसित किया मॉडल पार्किंग प्रोजेक्ट

राजुरा में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आई 3 महीने की मासूम मादा तेंदुआ, मौत!

भंडारा: 650 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 58% ही फसल ऋण वितरित,फसल ऋण वितरण में देरी से बढ़ी चिंता

चिखलदरा में टला बड़ा हादसा: तीखे मोड़ पर अनंत्रित होकर खाई के किनारे लटकी पर्यटकों की कार, सभी सुरक्षित बचे

वर्तमान में राशन कार्डों का वर्गीकरण

तहसील दुकानें अंत्योदय योजना प्राथमिक परिवार केशरी कार्ड सफेद कार्ड कुल कार्ड
भंडारा 174 11,897 42,139 6,733 3,720 64,489
मोहाडी 111 8,428 27,153 2,853 1,530 39,964
तुमसर 163 14,293 33,950 3,869 1,904 54,016
पवनी 133 9,063 25,819 2,301 890 38,073
साकोली 105 8,283 19,334 4,322 2,624 34,563
लाखनी 108 8,227 20,141 2,662 2,395 33,425
लाखांदुर 96 6,958 20,902 3,270 713 31,843
कुल 890 67,149 1,89,438 26,010 13,776 2,96,373

यह भी पढ़ें:- गोकुल गिते समर्थन देंगे या मैदान में ही बने रहेंगे? नासिक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक संशय बरकरार

जिले में राशन कार्डों की स्थिति

भंडारा जिले में कुल 890 उचित मूल्य की दुकानें संचालित है, जिनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत खाद्यान्न वितरण किया जाता है। जिले में कुल 2,96,373 राशन कार्डधारक हैं, जिनमें 1,89, 438 प्राथमिक परिवार (प्रायोरिटी हाउसहोल्ड) श्रेणी के कार्डधारक सबसे अधिक है। इसके अलावा 67,149 अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी है।
ई-राशन कार्ड कैसे प्राप्त करें?
महाराष्ट्र शासन के महाफूड पोर्टल पर जाएं। अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। राशन कार्ड डाउनलोड विकल्प चुनकर आवश्यक जानकारी भरें। केंद्र सरकार के ‘मेरा राशन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आधार नंबर की सहायता से ई-राशन कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

Bhandara e ration card digital distribution system transparency maharashtra 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.