1 जुलाई से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, बीएमसी ने दादर में विकसित किया मॉडल पार्किंग प्रोजेक्ट
BMC Model Parking Project: मुंबई में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए बीएमसी ने दादर के जगन्नाथ सावंत मार्ग पर मॉडल पार्किंग परियोजना शुरू की है। ये योजना अन्य हिस्सों में लागू होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मॉडल पार्किंग प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
BMC Model Parking Project News: मुंबई में पार्किंग व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की दिशा में बीएमसी ने एक नई पहल शुरू की है। दादर पश्चिम स्थित जगन्नाथ सावंत मार्ग के सार्वजनिक वाहनतल को ‘मॉडल पार्किंग’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
यदि यह पायलट परियोजना सफल रहती है, तो इसे मुंबई के अन्य सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर भी लागू किया जाएगा। बीएमसी के अनुसार, शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण पार्किंग और यातायात प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बन गया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए जगन्नाथ सावंत मार्ग स्थित पार्किंग स्थल पर कई सुविधाओं का विकास किया गया है। परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है, अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की गई है तथा सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महिला वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष कदम उठाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राजुरा में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आई 3 महीने की मासूम मादा तेंदुआ, मौत!
भंडारा में 2.96 लाख ई-राशन कार्ड जारी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बढ़ी पारदर्शिता
भंडारा: 650 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 58% ही फसल ऋण वितरित,फसल ऋण वितरण में देरी से बढ़ी चिंता
चिखलदरा में टला बड़ा हादसा: तीखे मोड़ पर अनंत्रित होकर खाई के किनारे लटकी पर्यटकों की कार, सभी सुरक्षित बचे
1 जुलाई से दंडात्मक कार्रवाई
स्थानीय नागरिकों को अधिकृत पार्किंग का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मासिक पार्किंग पास पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। पहले चरण में 400 रियायती पास उपलब्ध कराए जाएंगे, पार्किंग स्थल तक पहुंच आसान बनाने के लिए दिशासूचक संकेतकों की संख्या बढ़ाई गई है।
‘नो पार्किंग’ क्षेत्रों को स्पष्ट रूप से दर्शाने के लिए सड़कों पर लाल और काले रंग की पट्टियां बनाई जा रही हैं, जबकि सम-विषम तारीखों के अनुसार पार्किंग व्यवस्था के लिए लाल और सफेद पट्टियां अंकित की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में 24.4 किमी लंबी मेट्रो-11 का रास्ता साफ, धारावी और बांद्रा टर्मिनस को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
टू-व्हीलर और फोर व्हीलर की पार्किंग व्यवस्था
अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने बताया कि इस पार्किंग स्थल पर लगभग 1,000 तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ 12 दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2026 से ‘नो पार्किंग’ क्षेत्रों में वाहन खड़े पाए जाने पर यातायात पुलिस के माध्यम से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
