-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Cyber Fraud Bank Account Suspicious Money Alert
Bhandara News: भंडारा में साइबर ठगी का नया खेल, लोगों के खातों में जमा हो रही संदिग्ध रकम
- Written By: आंचल लोखंडे
Suspicious Bank Deposit: भंडारा में साइबर ठगों का नया तरीका सामने आया है। लोगों के बैंक खातों में संदिग्ध रकम जमा कर उन्हें कानूनी जांच में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

साइबर फ्रॉड- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Cyber Fraud: भंडारा जिले में साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है। साइबर अपराधी अब लोगों के बैंक खातों में संदिग्ध रकम जमा कर उन्हें कानूनी जांच के दायरे में लाने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायतों के बाद कई खाते फ्रीज किए गए हैं। साइबर पुलिस थाना और जिले के विभिन्न पुलिस थानों में अब तक ऐसे 17 मामले दर्ज हो चुके हैं।
करोड़ों रुपये खाते में पहुंचे
भंडारा के बजरंग चौक निवासी प्रिया गणेश सेन के बैंक खाते में साइबर ठगी से जुड़े 2 करोड़ 5 लाख 52 हजार 584 रुपये जमा किए गए, शिकायत मिलने पर तुमसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संत लहरी वार्ड निवासी स्पेयर पार्ट्स व्यवसायी ऋषभ राजेंद्र जायसवाल से ‘जय लाइट हाउस’ कंपनी के कथित प्रतिनिधि कुणाल गुप्ता ने गैस स्पेयर पार्ट्स सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर बैंक और यूपीआई के माध्यम से 2 लाख 97 हजार 800 रुपये ठग लिए।
कई खातों में पहुंची संदिग्ध रकम
मोहाड़ी के तिलक वार्ड निवासी शिप्रा फत्तेचंद निनावे के खाते में 30 हजार रुपये, मोहगांव देवी निवासी योगराज गणेश लेंडे के खाते में 93 हजार रुपये तथा नागपुर के कावरापेठ शांतिनगर निवासी राजेश बबनराव वाढीभस्मे के खाते में 18 हजार 100 रुपये संदिग्ध रूप से जमा हुए। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है। वरठी पुलिस ने शास्त्री वार्ड निवासी अंकुश विष्णुपाल गौर के खिलाफ दस लोगों से 1 लाख 46 हजार 288 रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Wardha News: दिल्ली में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विदर्भ के कई नेता अरेस्ट
नागपुर में मेहरबान हुआ मानसून, दिनभर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव
ये भी पढ़े: Bhandara News: NEET और TET पेपर लीक के खिलाफ मोहाड़ी में पूर्व विधायक चरण वाघमारे के नेतृत्व में मोर्चा
भंडारा पुलिस ने जारी की बड़ी चेतावनी
वहीं तुमसर के कला तीर्थराज भोयर के खाते में 6 लाख 92 हजार रुपये तथा अन्य सहयोगियों के खातों में 84 हजार 400 रुपये जमा होने के मामले की भी जांच जारी है। पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। नागरिकों से कहा गया है कि यदि खाते में किसी अज्ञात स्रोत से रकम आए तो उसे खर्च न करें और तुरंत बैंक तथा पुलिस को इसकी सूचना दें।
Bhandara cyber fraud bank account suspicious money alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: भंडारा में साइबर ठगी का नया खेल, लोगों के खातों में जमा हो रही संदिग्ध रकम
Jul 22, 2026 | 01:35 PMछात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
Jul 22, 2026 | 01:31 PM‘कांग्रेस-BJP को बोलने दिया, हमें क्यों नहीं?’ लोकसभा में स्पीकर से भिड़े अखिलेश यादव, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:30 PM‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
Jul 22, 2026 | 01:28 PMराहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PMTraffic Rules में बड़ा बदलाव, पहली गलती पर चालान नहीं अब मिलेगी सिर्फ चेतावनी
Jul 22, 2026 | 01:26 PMरोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM












