-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Beed »
- Maharashtra Minister Of State For Home Yogesh Kadam Mobile Stolen During A Public Meeting
जिसके हाथ में पुलिस उसी के साथ वारदात, भरी सभा में महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री कदम का मोबाइल चोरी
- Written By: आकाश मसने
सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के कारण सुर्खियों में आए मस्साजोग गांव में चोरों ने महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम के साथ कांड कर दिया। पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में मंत्री कदम के मोबाइल पर चाेरी हो गया।

महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर कभी भी और किसी को भी आसानी से निशाना बना सकते हैं। इसका प्रमाण शनिवार को बीड़ जिले के मस्साजोग गांव में देखने को मिला। सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के कारण सुर्खियों में आए मस्साजोग गांव में चोरों ने महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री योगेश कदम के साथ कांड कर दिया। पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में मंत्री कदम के मोबाइल पर हाथ साफ करके चोर मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़े कर रहा है।
मंत्री योगेश कदम शनिवार को दिवंगत सरपंच संतोष देशमुख के परिजनों को सांत्वना देने के लिए मस्साजोग गांव पहुंचे थे। इस दौरान गांव में पुलिस के साथ कई मीडिया कर्मी और कई ग्रामीण लोग भी भी मौजूद थे। पुलिस और मीडिया कर्मियों के कैमरों के बीच अज्ञात चोर ग्रामीणों की भीड़ का लाभ उठाते हुए मंत्री का मोबाइल उड़ा ले गया। मंत्री कदम के मोबाइल चोरी की शिकायत बीड जिले के केज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।
पुलिस-सिपाही भाई-भाई!
विधानसभा में कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि बीड जिले में गृहमंत्री का मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली है। बीड जिला पहले से ही बदनाम हो चुका है उस पर पुलिस के समक्ष चोर मंत्री का मोबाइल उड़ा ले रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि राज्य में चोर, गुंडे एवं दूसरे अपराधियों का दुस्साहस कितना बढ़ गया है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि कहीं राज्य में पुलिस-सिपाही भाई-भाई वाली स्थिति तो नहीं बन गई है? इस वारदात से अपराधी यह संदेश दे रहे हैं कि हम पुलिस से बिलकुल भी नहीं डरते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
मंत्री उदय सामंत का भी मोबाइल हुआ था गायब
बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र के मंत्री की मोबइल गायब हुआ है। महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंत्री उदय सामंत का मोबाइल फोन लॉबी में भीड़ से गायब हो गया था। सीसीटीवी के जरिए मोबाइल फोन की तलाश की गई।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इससे पहले भी खो चुका है मोबाइल
इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम के दौरान उदय सामंत का मोबाइल फोन खो गया था। उस समय मंच से इसकी घोषणा करनी पड़ी थी। इसलिए पूरे राज्य में इस बात पर चर्चा चल रही है कि आखिर उदय सामंत का मोबाइल फोन बार-बार क्यों गायब हो जाता है।
Maharashtra minister of state for home yogesh kadam mobile stolen during a public meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM












