- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bdos Wife Beaten Up In Latur Maharashtra Fir Lodged Against 12 People
महाराष्ट्र के लातूर में BDO की पत्नी से मारपीट, 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
लातूर के एक मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे BDO की पत्नी के साथ कथित रूप से मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में मकान मालिक सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर से मिली सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां एक मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे खंड विकास अधिकारी (BDO) की पत्नी के साथ कथित रूप से मारपीट और छेड़छाड़ करने के आरोप में मकान मालिक सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले पर जानकारी दी कि जून 2022 से BDO और उनका परिवार यहां औसा रोड स्थित छत्रपति चौक पर उन आरोपियों में से एक व्यक्ति के मकान में किराये पर रहा था। विवेकानंद चौक थाने में बीते बुधवार को दर्ज FIR के अनुसार मकान मालिक ने किराया बढ़ाने की मांग की, लेकिन जब परिवार ने इस बात से इनकार कर दिया तो उसने किराएदार को वहां से निकालने की भी धमकी दी।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड : CBI के बाद ED का शिकंजा, संदीप घोष के चार ठिकानों पर छापा
सम्बंधित ख़बरें
‘दाढ़ी और टोपी देखकर भीड़ ने कर दी पिटाई’, लातूर जा रहे मुस्लिम शख्स को बेवजह पीटने का आरोप
Latur Crime News: लातूर में खौफनाक वारदात, आयकर अधिकारी पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या
लातूर में युवक की हत्या से मची सनसनी, कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने उठाए सवाल, 2 आरोपी गिरफ्तार
लातूर में युवक की आत्महत्या पर बवाल, तीन पुलिसकर्मियों पर उकसाने का मामला दर्ज
इसके बाद आरोपी बीते 26 अगस्त को अपने वकील के साथ घर पर आया और BDO से मकान खाली करने या फिर परिणाम भुगतने की धमकी दी। FIR में कहा गया है कि जब BDO की मां ने आरोपी को समझाने की कोशिश की तो उसने कथित तौर पर उनका अपमान किया।
FIR में दर्ज बात के अनुसार, जब FIR की पत्नी ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका कंधा पकड़ लिया और उसे पीछे धकेल दिया। इस दौरान नौ अन्य लोग भी आरोपी के साथ शामिल हो गए और उसके पति को धमकाया।
यहां पढ़ें – असमिया एक्ट्रेस सुमी बोरा और उनके पति को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार को कुछ लोगों के गुट ने परिवार का सामान जबरन घर से बाहर निकाल दिया। उसने बताया कि बीडीओ की पत्नी की शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दो नामजद और आठ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bdos wife beaten up in latur maharashtra fir lodged against 12 people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्मचारी सुरक्षा सर्वोपरि, नगरसेवकों की दादागिरी पर FIR तय: आयुक्त जी. श्रीकांत
Feb 17, 2026 | 10:48 AMनवघर औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप से हड़कंप, संवेदनशील परियोजनाओं के बीच बढ़ी चिंता
Feb 17, 2026 | 10:47 AMविधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार
Feb 17, 2026 | 10:42 AMठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब
Feb 17, 2026 | 10:40 AMEpstein Files पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा: कहा- ‘वह नहीं चाहता था कि मैं राष्ट्रपति बनूं’
Feb 17, 2026 | 10:38 AMटीपू सुल्तान विवाद: शिवाजी महाराज के अपमान पर क्यों चुप हैं ठाकरे, बीजेपी ने पूछा तीखा सवाल
Feb 17, 2026 | 10:35 AMबॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ओ रोमियो की रफ्तार धीमी, लाखों में सिमटा मर्दानी 3 का कलेक्शन
Feb 17, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














