असमिया एक्ट्रेस सुमी बोरा और उनके पति को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

असमिया एक्ट्रेस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा को गुरुवार यानी आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने दोनों को डिब्रूगढ़ में हिरासत में लिया।
असमिया एक्ट्रेस सुमी बोरा और उनके पति को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: असमिया एक्ट्रेस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुमी बोरा और उनके पति तार्किक बोरा को गुरुवार यानी आज गिरफ्तार किया गया है। विशेष कार्य बल यानी एसटीएफ ने करोड़ों रुपये के ऑनलाइन शेयर कारोबार घोटाले के मामले में सुमी बोरा और तार्किक बोरा को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकरी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने दोनों को डिब्रूगढ़ में हिरासत में लिया। मामले के मुख्य आरोपी 22 वर्षीय विशाल फुकन की गिरफ्तारी के बाद दंपति एवं चार अन्य को नोटिस जारी किया गया था लेकिन वे पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। इसके बाद इन सभी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

एक्ट्रेस ने कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों को एक वीडियो संदेश भेज कर दावा किया था कि वह आत्मसमर्पण करेंगी और पुलिस के साथ पूरा सहयोग करेंगी। कंपनी के मालिक फुकन ने कथित रूप से निवेशकों को धोखा दिया था। फुकन को पिछले सप्ताह उसके मैनेजर के साथ डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच का जिम्मा अपराध जांच विभाग ने संभाला और विशेष जांच दल का गठन किया गया।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पति-पत्नी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका खेल खत्म हुआ। टीम एसटीएफ को बधाई। इस तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। पुलिस महानिदेशक ने हालांकि दोनों के नाम का जिक्र नहीं किया। विशाल फुकन उद्योगपति, निर्माता और सिंगर है। बोरा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उनका दावा है कि फुकन उसका भाई है और उसने अपनी कंपनी के माध्यम से कई लोगों को बाजारों में निवेश करने के लिए मनाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com