- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Will Cockroach Janata Party Contest Elections Founder Abhijeet Dipke Reveals Future Plans
सोशल मीडिया पर BJP से आगे निकली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’; 6 दिन में 1 करोड़ फॉलोअर्स, अब चुनाव लड़ने की तैयारी!
Cockroach Janta Party Abhijeet Dipke BJP Followers: सोशल मीडिया पर बीजेपी से आगे निकली 'कॉकरोच जनता पार्टी'। 6 दिन में हुए 1 करोड़ फॉलोअर्स, चुनाव लड़ने पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान।
- Written By: अनिल सिंह

Cockroach Janta Party Election: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) द्वारा फर्जी डिग्री मामले की सुनवाई के दौरान व्यवस्था में घुसपैठ करने वाले लोगों की तुलना ‘तिलचट्टों’ से करने के बाद सोशल मीडिया पर जो गुस्सा भड़का था, उसने अब एक नए राजनैतिक विकल्प की नींव रख दी है। छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले और अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से जनसंपर्क (PR) की पढ़ाई करने वाले अभिजीत दीपके ने युवाओं के इसी गुस्से को एक डिजिटल मंच दिया। देखते ही देखते यह पेज इस कदर वायरल हुआ कि एक्स (ट्विटर) पर 1.60 लाख और इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग इसके सदस्य बन गए।
पार्टी के इस अविश्वसनीय उभार ने देश के बड़े-बड़े राजनैतिक विश्लेषकों को चौंका दिया है। वर्तमान में इंस्टाग्राम पर जहां देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के 87 लाख फॉलोअर्स हैं, वहीं सीजेपी 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (1.32 करोड़ फॉलोअर्स) को भी मात देने की कगार पर खड़ी है। देश के करोड़ों पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा इस मंच को अपनी दबी हुई आवाज का जरिया मान रहे हैं।
क्या चुनाव लड़ेगी कॉकरोच जनता पार्टी?
इस अकल्पनीय जनसमर्थन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ भविष्य में ईवीएम (EVM) के जरिए चुनावी मैदान में उतरेगी? इस पर खुद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, “यह राजनीतिक दल निश्चित रूप से चुनाव लड़ेगा, लेकिन अभी तुरंत इस पर कोई अंतिम फैसला लेना जल्दबाजी होगी। हमने इस पार्टी की शुरुआत किसी सोची-समझी प्लानिंग के तहत नहीं की थी। अगर मुख्य न्यायाधीश का वह बयान न आया होता, तो आज यह पार्टी ही न होती।”
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत के बाद बढ़े सवाल
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
छत्रपति संभाजीनगर: तबादलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं घाटी अस्पताल की नर्सें, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
ये भी पढ़ें- कोर्ट केस के बीच पीड़िता को धमकी, घर में घुसकर बयान बदलने का दबाव? नागपुर में नया मामला दर्ज
“हम बाकी राजनैतिक दलों जैसी गलती नहीं दोहराएंगे”
अभिजीत दीपके ने देश की मौजूदा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए आगे कहा, “महज 5-6 दिनों में हमारे साथ 1 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। आज के युवाओं की सबसे बड़ी शिकायत यही है कि कोई भी स्थापित राजनीतिक दल या सरकार उनकी चिंताओं और बेरोजगारी की समस्या को सुनने और समझने के लिए तैयार नहीं है। मैं बाकी राजनीतिक दलों की तरह हवा में फैसले लेकर वह बड़ी गलती नहीं दोहराना चाहता। पहले मैं अपने इस विशाल नेटवर्क के युवाओं से बात करूंगा, उनके इनपुट्स और सजेशन्स लूंगा, उनके गुस्से और चिंताओं को गहराई से समझूंगा और उसके बाद ही हम चुनाव लड़ने की दिशा में अपना अगला कदम उठाएंगे।”
पार्टी के कड़े और अनोखे नियम
डिजिटल मीडिया के इस दौर में सीजेपी का क्रेज इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि इसके नियम बेहद जुदा हैं। पार्टी में शामिल होने के लिए युवा का बेरोजगार होना, आलसी होना, 24 घंटे ऑनलाइन रहना और अपनी भावनाओं को बेबाकी से व्यक्त करना जरूरी है। वहीं, पार्टी ने मीडिया घरानों और बिकाऊ जनप्रतिनिधियों पर नकेल कसने के लिए सख्त नीतियां बनाने का वादा किया है। मजाक और मीम्स से शुरू हुई यह मुहिम अब महाराष्ट्र से निकलकर पूरे देश के युवाओं के लिए कागजी भ्रष्टाचार, पेपर लीक और सिस्टम की तानाशाही के खिलाफ एक वैचारिक हथियार बन चुकी है।
Will cockroach janata party contest elections founder abhijeet dipke reveals future plans
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोशल मीडिया पर BJP से आगे निकली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’; 6 दिन में 1 करोड़ फॉलोअर्स, अब चुनाव लड़ने की तैयारी!
May 21, 2026 | 12:55 PMSugar Cravings को रोकने के असरदार तरीके, ये आसान उपाय आपको हेल्दी खाने पर करेंगे मजबूर
May 21, 2026 | 12:53 PMकोर्ट केस के बीच पीड़िता को धमकी, घर में घुसकर बयान बदलने का दबाव? नागपुर में नया मामला दर्ज
May 21, 2026 | 12:40 PMत्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में जल्द शुरू होगी महाप्रसाद योजना, श्रद्धालुओं को मिलेगा ‘मुटकुले का लड्डू’
May 21, 2026 | 12:39 PMSalman Khan ने फिर जीता फैंस का दिल…पैपराजी की माफी पर बोले-‘नो प्रॉब्लम’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
May 21, 2026 | 12:39 PMमीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत के बाद बढ़े सवाल
May 21, 2026 | 12:38 PMलोकायुक्त पर RTI लागू होगा या नहीं इस पर फैसला सुरक्षित, SC ने सरकार से पूछा किस कानून के तहत छूट दी?
May 21, 2026 | 12:36 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













