- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Illegal Parking Bus Accident Asha Sahni
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत के बाद बढ़े सवाल
Mira Bhayandar Illegal Parking: मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग और यातायात अव्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सफाई कर्मी की बस हादसे में मौत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मीरा-भाईंदर मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Illegal Parking Bus Accident: भाईंदर पश्चिम स्थित मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर अवैध पार्किंग का जाल लगातार फैलता जा रहा है।
हालत यह है कि मुख्य गेट के आसपास बस स्टॉप से लेकर मनपा के इनवर्ड-आउटवर्ड कार्यालय तक इस अव्यवस्था की चपेट में हैं। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यहां रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
लंबे समय से अवैध पार्किंग
स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों का आरोप है कि मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र के बाहर लंबे समय से अवैध पार्किंग हो रही है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा। इसी लापरवाही के बीच बीते मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
छत्रपति संभाजीनगर: तबादलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं घाटी अस्पताल की नर्सें, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Central Railway Night Block: मध्य रेल का 10 दिन का नाइट ब्लॉक, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित
यातायात विभाग को इन अवैध पार्किंग वाहनों पर कार्रवाई तथा उक्त स्थल पर पार्किंग को प्रतिबंधित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
– पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गाड़ोदिया
ये भी पढ़ें :- राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
संबंधित विभाग गंभीर नहीं
- मनपा मुख्यालय के गेट पर अपनी ग्रेज्यूटी और अन्य हक की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही श्रमजीवी कामगार संगठन की सदस्य एवं सफाई कर्मी आशा सहनी को मनपा परिवहन सेवा की बस ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल आशा सहनी की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
- घटना के बाद श्रमजीवी कामगार संगठन ने मनपा प्रशासन और परिवहन विभाग पर गंभीर सवाल उठाते हुए दोषी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- संगठन का कहना है कि यदि मुख्यालय के बाहर यातायात और पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। अब इस घटना के बाद मनपा मुख्यालय के बाहर फैली अवैध पार्किंग और यातायात अव्यवस्था को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
Mira bhayandar illegal parking bus accident asha sahni
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Salman Khan ने फिर जीता फैंस का दिल…पैपराजी की माफी पर बोले-‘नो प्रॉब्लम’, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
May 21, 2026 | 12:39 PMमीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत के बाद बढ़े सवाल
May 21, 2026 | 12:38 PMलोकायुक्त पर RTI लागू होगा या नहीं इस पर फैसला सुरक्षित, SC ने सरकार से पूछा किस कानून के तहत छूट दी?
May 21, 2026 | 12:36 PMExplainer: 5 देश, 140 घंटे और कई ऐतिहासिक समझौते, जानिए पीएम मोदी के इस मैराथन दौरे से भारत को क्या मिला?
May 21, 2026 | 12:28 PMSBI ने 7,150 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
May 21, 2026 | 12:23 PMMicrosoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
May 21, 2026 | 12:22 PMनासिक में देशी गायों के संरक्षण पर सवाल, गौशालाओं को 1500 अनुदान बढ़ाने की मांग तेज
May 21, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














