मतदाता सूची में बड़ा घोटाला? रातों-रात 18 के वोटर 19 में भेजे गए,पर्दे के पीछे कौन कर रहा बड़ा खेल?
Chhatrapati Sambhajinagar: मनपा की नई प्रभाग रचना लागू ,मतदाता सूची में बड़ा घोटाला दिखा। जिससे राजनीतिक समीकरण बिगड़ने लगा है , मनपा ने संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर दो दिन में खुलासा मांगा है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्स :सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Voter list Scam News: मनपा की नई प्रभाग रचना लागू होने के बाद सत्ताधारी गुट के कुछ इच्छुक नेताओं का राजनीतिक समीकरण बिगड़ने लगा है व उन्हें अपनी कुर्सी खतरे में दिख रही है। इसी पृष्ठभूमि में प्रशासन के कथित सहयोग से प्रभाग 18 के मतदाताओं को प्रभाग 19 में स्थानांतरित करने का का गंभीर मामला सामने आया है। समझा जाता है कि तीसरे व्यक्ति के नाम से आपत्ति दाखिल कर यह पूरा खेल रचा गया। इसकी भनक लगने के बाद मनपा ने संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर दो दिन में खुलासा मांगा है। समझा जाता है कि इसके पीछे पूर्व महापौर जिम्मेदार हैं।
मनपा ने नई प्रभाग रचना के आधार पर मतदाता सूचियों का विभाजन किया था, प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद प्रशासन की लगातार अनियमितताएं एक-एक कर सामने आ रही हैं। कई प्रभागों में मतदाताओं के नाम इधर-उधर कर दिए गए, एक ही परिवार में किसी एक सदस्य का नाम हटाकर बाकी लोगों को दूसरे प्रभाग में दिखाने जैसी विसंगतियां उजागर हुई हैं। हजारों मतदाताओं का हेरफेर होने का आरोप है। अब प्रशासन के कथित सहयोग सीधे प्रभाग 18 के मतदाताओं को भगाने की कोशिश करने का आरोप है। बता दें कि दर्ज आपत्तियों में प्रभाग 18 के 1,200 से 1,500 वोटरों को प्रभाग 10 में स्थानांतरित करने की बात आई है ।
अब तक 2,300 से अधिक आपत्तियां की गई हैं दर्ज
बड़े पैमाने पर गंभीर गलतियां सामने आने। से मतदाता सूचियों को लेकर भ्रम बढ़ गया है। कई वार्डों में नागरिकों के नाम गलत वार्ड में दर्ज होना, नामों की स्पेलिंग गलत होना, पते की जानकारी में विसंगती, परिवार के कुछ सदस्यों के नाम हटाना जाना व अनावश्यक नाम सूची में शामिल होना जैसी कई त्रुटियों को लेकर पूरे शहर में आपत्तियों की बाढ़ आ गई है। अब तक 2।300 से अधिक आपत्तियां दर्ज हो चुकी है व यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। प्रारूप सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अब केवल तीन दिन बचे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक स्कैंडल, युवती की बेबसी और तांत्रिक की दरिंदगी, दस्तावेजों को बनाया ब्लैकमेलिंग का हथियार
महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव: 1.4 लाख डॉक्टर करेंगे मतदान, जानिए कब, कहां और कैसे होगी वोटिंग
संघर्ष से सफलता का ‘प्रताप’! कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री तक, जानें प्रताप सरनाईक की पूरी कहानी
भंडारा: मलेरिया के विरुद्ध जंग में बड़ी जीत, 70 हजार नमूनों की जांच में एक भी स्थानीय मरीज नहीं मिला
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Nikay Chunav: आज कत्ल की रात, कल होगा मतदान, रात 10 बजे खामोश होंगी प्रचार की तोपें
1,000 मामलों का निपटारा
प्रारूप मतदार सूची घोषित होते ही बड़ी संख्या में नागरिकों ने तत्काल आपत्तियां दर्ज कराई है। प्राप्त 2,300 में से करीब 1,000 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। हालांकि, शेष शिकायते बड़ी संख्या में होने से सत्यापन प्रक्रिया तेज कर दी गई है व मनपा ने सभी अधिकृत अधिकारियों व गणना करने वालों को हर आपत्ति पर दो दिनों के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए टीमें नागरिकों के घर-घर जाकर प्रत्यक्ष जानकारी जुटा रही है। सूची में हुई गड़बड़ियों के कारण बड़ी संख्या में नागरिकों के नाम अंतिम मतदाता सूची से हट जाने का खतरा पैदा हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने निर्वाचन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है।
उस्मानपुरा से पप्पू हीरो होंडा तक वोटर गायब
आरोपों के अनुसार उस्मानपुरा चौक, गुरुकृपा ज्वेलर्स, गव्हाणे हाइट्स, गुरतेगबहादुर स्कूल से लेकर पप्पू हीरो होंडा केयर सेंटर तक का पूरा पट्टा प्रभाग 18 से गायब किया गया। इस क्षेत्र के एक भी मतदाता का नाम प्रभाग 18 में शामिल नहीं करते हुए सभी को सीधे प्रभाग 19 में स्थानांतरित दर्शाया गया।
