-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- The First Phase Of The New Water Supply Scheme Costing Rs 2740 Crore Is Now In Its Final Stages
Sambhaji Nagar को दिसंबर से मिलेगा 200 एमएलडी अतिरिक्त पानी, नई जलापूर्ति योजना अंतिम चरण में
- Written By: अपूर्वा नायक
Chhatrapati Sambhaji Nagar के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। शहर में पैदा हो रही पानी की कमी को दूर करने के लिए 2740 करोड़ रुपये खर्च वाली नई जलापूर्ति योजना अंतिम चरण में पहुंच गई है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhaji Nagar News: शहर के नागरिकों को लंबे समय से हो रही पानी की कमी को दूर करने के लिए वर्तमान में 2,740 करोड़ रुपये खर्च वाली नई जलापूर्ति योजना का पहला चरण अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है।
दिसंबर से शहर को 200 एमएलडी अतिरिक्त पानी मिलेगा और महानगर पालिका को इस पानी का वितरण अनुशासित तरीके से करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी शहर को दिसंबर माह से 200 एमएलडी पानी अतिरिक्त मिलने पर पेयजल आपूर्ति गैप 6 से 9 दिन के बजाए 4 से 5 दिन पर आ पहुंचेगा।
नई पेयजल योजना के तहत, जायकवाडी बांध क्षेत्र में 3700 एचपी क्षमता वाले दो विशाल पंप लगाए गए हैं। शेष तकनीकी कार्य भी तेजी से पूरा होने की ओर है और नवंबर में जलमार्गों की सफाई, हाइड्रोलिक परीक्षण, वाल्वों का निरीक्षण, साथ ही ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी की मात्रा निर्धारित करने के लिए प्रयोग किए जाएंगे। इसके बाद, वास्तविक आपूर्ति शुरू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
60 पानी की टंकियों से जल आपूर्ति की बनी है योजना
वर्तमान में, मनपा के पास 30 पानी की टंकियां हैं, जबकि महानगर पालिका को महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण से 30 और पानी की टंकियां मिलेंगी। ऐसी कुल 60 पानी की टंकियों के माध्यम से शहर और नोनेटवर्क क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करने की योजना बनाई गई है। नक्षत्र वाड़ी इसका मुख्य केंद्र होगा, और पुराने और नए जलापूर्ति पाइप लाइनों का समन्वय करके कनेक्शन लगाने होंगे।
80 जोन वाइज समय सारिणी होगी तैयार
मनपा ने शहर के लगभग 80 जोन में जल आपूर्ति समय सारणी निर्धारित करने का कार्य अपने हाथ में लिया है। इसके लिए मनपा प्रशासन के समक्ष कई चुनौतियां हैं। इसमें रिसाव रोकना, सही दबाव पर पानी पहुंचाना, समय पर आपूर्ति करना और नए कनेक्शन लगाना इसके लिए अलग से टीमें और अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करने होंगे।
ये भी पढ़ें :- PM Modi और अमित शाह तक पहुंची थी शिकायत, आखिरकार राकां नेता पर कसा कानून का शिकंजा
शहर को मिलेगा कुल 370 एमएलडी पानी
नई योजना के 200 एमएलडी के अलावा, शहर को दिसंबर से कुल 370 एमएलडी पानी उपलब्ध होगा, जिसमें मौजूदा जलापूर्ति योजना (56 एमएलडी, 75 एमएलडी और 100 एमएलडी से 170 एमएलडी पानी भी शामिल है। इससे आपूर्ति अंतराल कम होने की उम्मीद है। लेकिन महानगर पालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौती नागरिकों तक इस पानी को उचित और योजनाबद्ध तरीके से पहुंचाना है।
The first phase of the new water supply scheme costing rs 2740 crore is now in its final stages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMपुणे में बारिश से ST महामंडल को बड़ा झटका, 35% घटी कमाई, कई रूटों पर बस सेवा ठप
Jul 09, 2026 | 03:41 PMक्या NDA में जाएंगे शरद पवार? संजय राउत बोले, उनकी विचारधारा पर शक नहीं, लेकिन शिंदे को सम्मान देना गलत
Jul 09, 2026 | 03:35 PMDecluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Jul 09, 2026 | 03:33 PM1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jul 09, 2026 | 03:32 PMनासिक जिले के मालेगांव, पेठ और दिंडोरी में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, तीन बाइक सवार युवकों की गई जान
Jul 09, 2026 | 03:28 PMदमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
Jul 09, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














