शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, संभाजीनगर में 260 शालाओं में एक साथ स्वास्थ्य परामर्श कार्यशाला

Ambhajinagar Student Wellbeing: 28 जनवरी को संभाजीनगर मनपा क्षेत्र की 260 शालाओं में एक साथ स्वास्थ्य परामर्श कार्यशाला हुई, जिसमें विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन मिला।
Focus on physical and mental health: Health counseling workshops held simultaneously in 260 schools in Sambhaji Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Health Workshop: छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी दिलीप स्वामी, भारतीय प्रशासनिक सेवा, की संकल्पना तथा छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के आयुक्त जी. श्रीकांत के मार्गदर्शन में और मनपा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा को उपस्थिति में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से 28 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 से 11:00 बजे के दौरान महानगरपालिका क्षेत्र की सभी शालाओं में एक साथ स्वास्थ्य परामर्श कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत महानगरपालिका क्षेत्र की 228 तथा महानगरपालिका द्वारा संचालित 32 शालाओं में कार्यशालाएं आयोजित की गई।

नारेगांव स्थित महानगरपालिका विद्यालय में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पारस मंडलेचा और सहायक चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भामरे ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका काजवे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।

संतुलित आहार से साथ स्वच्छता की जानकारी

कार्यशाला में संतुलित आहार, जंक फूड के दुष्परिणाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, मोबाइल और स्क्रीन समय की सीमा, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरावस्था की समस्याएं, नशे की लत के दुष्परिणाम, सिकल सेल पनीमिया तथा क्षय रोग मुका भारत जैसे विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विस्तृत जानकारी दी।

प्रश्नोत्तर और परामर्श सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया विद्यार्थियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता विकसित कर उन्हें सक्षम और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दृष्टि से यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी, ऐसा मत व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग से यह उपक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com