नायलॉन मांजे पर सख्त हुई पुलिस: विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी, मांजा दुकानदारों पर छाया डर
Sambhajinagar News : नायलॉन मांजे से घायल होने की घटनाओं के बाद पुलिस एक्शन में आई। पतंग-मांजा विक्रेताओं की बैठक लेकर चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित मांजा बेचने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
- Written By: अंकिता पटेल
नायलॉन मांजा (सौ. डिजाइन फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar Nylon Manja News : पिछले कुछ दिनों में प्रतिबंधित नायलॉन मांजे की वजह से बाइक सवारों के गले कटने की एक-दो घटनाएं सामने आई हैं। इसका संज्ञान लेकर एक्शन में आई पुलिस ने नायलॉन मांजा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी कडी में बेगमपुरा, सिटी चौक, वेदांत नगर व क्रांति चौक क्षेत्र के पतंग-मांजा विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिया गया कि यदि कोई विक्रेता प्रतिबंधित नायलॉन या सिंथेटिक मांजा बेचते पाया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले जिन्सी मार्ग पर एक युवक का गला मांजे से कट गया था।
बच्चे के गले में फंस नायलॉन मांजा
यह मामला शांत नहीं हुआ कि हाल ही में हसूल से सातारा खंडोबा यात्रा के लिए जा रहे एक परिवार के तीन वर्षीय बच्चे के गले में नायलॉन मांजा फंस गया। उक्त घटना में बच्चे संग उसके माता-पिता भी घायल हो गए थे। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने मांजा विक्रेताओं पर निगरानी व कार्रवाई तेज कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में नकली दवा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए राज्य सरकार ने बनाई विशेष समिति
MSRTC का फैसला; निर्धारित स्थानों पर नहीं रोकी बस तो कर्मचारियों की ही कटेगी जेब, वसूला जाएगा जुर्माना
14 जून 14 मौते! भगवान के आखरी दर्शन… पंढरपुर हादसे ने महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया, नहीं थी सुरक्षा दीवार
तुमसर में दर्दनाक हादसा: जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर नगर परिषद कर्मचारी की मौत
यह भी पढ़ें:-औचक निरीक्षण: अस्पताल में लापरवाही? मंत्री आबिटकर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
सहायक पुलिस आयुक्त सागर देशमुख के कार्यालय में संबंधित क्षेत्रों के विक्रेताओं की बैठक बुलाई गई। पुलिस ने साफ निर्देश दिया कि कोई भी स्थिति में नायलॉन या सिंथेटिक मांजा न बेचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर जगाई जा रही अलख
शहर पुलिस आयुक्तालय के साइबर पुलिस विभिन्न सोशल मीडिया समूहों में संदेश प्रसारित कर लोगों को नायलॉन या सिंथेटिक मांजा का उपयोग न करने की अपील कर रही है। यही नहीं, छावनी, वेदांत नगर समेत कई पुलिस थानों की ओर से भी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उद्घोषणा से लोगों को सतर्क कर रही है।
