-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Neelam Gorhe Demands Strict Action Against Sale Of Deadly Nylon Manja
घातक नायलॉन मांझे की बिक्री पर लगे पूर्ण प्रतिबंध, नीलम गोर्हे ने की सख्त कार्रवाई की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
Nylon Manja ban Maharashtra: नीलम गोर्हे ने महाराष्ट्र में घातक नायलॉन मांजे के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। उन्होंने ऑनलाइन बिक्री रोकने और सख्त कार्रवाई पर जोर दिया।

घातक नायलॉन मांझे की बिक्री पर लगे पूर्ण प्रतिबंध (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने राज्य में नायलॉन (चीनी) मांझे के कारण बढ़ते घातक हादसों और पर्यावरण विनाश पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, तथा पर्यावरण और गृह विभाग को एक विस्तृत पत्र लिखकर नायलॉन मांझे के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण एवं प्रभावी प्रतिबंध लागू करने पर जोर दिया है। डॉ. गोर्हे ने विशेष रूप से इसकी ऑनलाइन बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की, जिसे उन्होंने “सबसे बड़ा खतरा” बताया।
अपने ज्ञापन में डॉ. गोर्हे ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध लागू किए जाने के बावजूद कठोर निगरानी के अभाव में नायलॉन मांझे की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि यह जानलेवा मांझा Amazon, Flipkart, Meesho, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप समूहों के माध्यम से Fish Line, Nylon Thread, Strong Wire जैसे भ्रामक नामों से आसानी से खरीदा जा सकता है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नाम बदलकर बिक्री
कई विक्रेता इसे “इको-फ्रेंडली” या “कॉटन थ्रेड” के नाम पर नकली रूप से प्रचारित कर ग्राहकों को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को निर्देश दिए जाएं कि महाराष्ट्र की सीमा में नायलॉन मांझे की डिलीवरी तुरंत बंद की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
गणेश नाईक की एकनाथ शिंदे को सीधी चेतावनी! नवी मुंबई में क्लस्टर योजना पर छिड़ी जंग, महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
आषाढी वारी में लालपरी की बल्ले-बल्ले! एसटी महामंडल को हुई करोड़ों की कमाई, मंत्री सरनाईक ने बताया अमाउंट
फ़ास्ट ट्रैक पर विरार-डहाणू चौपदरीकरण प्रोजेक्ट, नया स्टेशन और 8000 वर्गमीटर एलीवेटेड डेक तेजी से तैयार
मुंबई: दिव्यांग सीटों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान, मध्य रेलवे ने वसूला ₹10.10 लाख जुर्माना
नागरिकों और पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा
डॉ. गोर्हे ने वर्धा, नासिक और भिवंडी सहित राज्य के कई शहरों में नायलॉन मांझे से हुई नागरिकों की मौत और गंभीर चोटों की घटनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यधिक धारदार और न टूटने वाला मांझा दोपहिया वाहन चालकों पैदल यात्रियों ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल कर चुका है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मांझे में फंसकर बड़ी संख्या में पक्षियों और जानवरों की मौत हो रही है, जिससे पर्यावरण पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
विशेष प्रवर्तन दल गठित करने का सुझाव
डॉ. गोर्हे ने कहा कि केवल प्रतिबंध पर्याप्त नहीं है, कड़ा और लगातार कार्यान्वयन जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि जिला स्तर पर विशेष प्रवर्तन दल गठित किए जाएं, बाजार क्षेत्रों, गोदामों और संभावित जमाखोरी वाले स्थानों पर छापेमारी की जाए,मांझे के स्टॉक को तुरंत जब्त किया जाए, उन्होंने यह भी मांग की कि नायलॉन मांझे के कारण होने वाली मौतों व चोटों के मामलों में आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कठोरतम धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जाएं।
ये भी पढ़े: मंत्री लोढ़ा को विधायक असलम की धमकी! मुंबई पुलिस आयुक्त से की शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग
जनजागरूकता और सुरक्षित विकल्प पर जोर
दीर्घकालिक समाधान के लिए, डॉ. गोर्हे ने व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों स्थानीय मंडलों सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। इसके अलावा, नागरिकों से सूचना प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन या वॉट्सऐप नंबर शुरू करने की अनुशंसा की। डॉ. गोर्हे ने सरकार से पर्यावरण-अनुकूल सूती मांझे को प्रोत्साहन देने की भी मांग की, ताकि खादी ग्रामोद्योग और स्थानीय कारीगरों को प्रशिक्षण सब्सिडी आर्थिक प्रोत्साहन मिल सके और सुरक्षित विकल्प आसानी से उपलब्ध हो सके। अंत में, उन्होंने संबंधित विभागों से आग्रह किया कि नायलॉन मांझे से हो रही बढ़ती जनहानि पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और कठोरतम प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाए।
Neelam gorhe demands strict action against sale of deadly nylon manja
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














