वसई विरार में पानी को लेकर विवाद, नई पाइपलाइन से कनेक्शन देने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
Vasai Virar मनपा क्षेत्र के गड़गेचा पाड़ा में पानी को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों पर नई पाइपलाइन से कनेक्शन लेने से अन्य परिवारों को रोकने का आरोप लगा है, जिससे जल संकट गहरा गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया)
Water Supply Problem Vasai Virar: गर्मी आते ही वसई विरार मनपा क्षेत्र में किल्लत सामने आने लगी है। ऐसे स्थानीय रहवासियों की दादागिरी ने उस इलाके में रहने वाले हजारों परिवारों के सामने जल संकट खड़ा कर दिया है। यह मामला वसई फाटा के गड़गेचा पाड़ा का है।
यहां के नागरिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, नल कनेक्शन दिए जाने के मामले को लेकर यहां के स्थानीय रहवासी लोगों से दादागिरी दिखाते हैं। उनका सीधा कहना है कि, यहां तक पाइप लाइन लाने के लिए हमने काफी प्रयास किया है, इसलिए बाहरी लोगों को इस लाइन से कनेक्शन नहीं लेने देंगे।
जांच करने के बाद लिया जाएगा निर्णय
जलापूर्ति विभाग के अधिकारी ने कहा, यह मामला पहली बार मेरे सामने आया है। वास्तविकता की जांच करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। यदि ऐसी समस्या है तो उसका समाधान निकाला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में नई जल योजना को मजबूती देने में जुटा प्रशासन, अतिरिक्त पंपों से बढ़ेगी जलापूर्ति क्षमता
नासिक में मेन पाइपलाइन से नल कनेक्शन पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वाले प्लंबरों पर दर्ज होगी सीधे FIR
नागपुर में ‘नॉन-रेवेन्यू वाटर’ पर घमासान; मार्च 2027 तक इसे 25% से नीचे लाने के लिए OCW ने झोंकी ताकत
पिंपरी-चिंचवड़ को जनवरी 2027 तक नहीं मिलेगी पानी संकट से राहत, भामा आसखेड परियोजना की नई डेडलाइन तय
हमारा पुराने पाइप लाइन में कनेक्शन है, लेकिन, अब उसमें पानी बराबर नहीं आता। नया पाइप लाइन आने के बाद हम लोगों ने उसमे से कनेक्शन लेने के लिए मनपा से अनुरोध किया है। लेकिन उसका यहां के स्थानीय रहिवासी विरोध कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि, आप कुछ भी कर लो, हम किसी भी हाल में इसमें से किसी भी बाहरी को कनेक्शन नहीं लेने देंगे।
– रानी देवी उमेश दास, स्थानीय गृहिणी महिला
इस मामले इस प्रभाग क्रमांक 19 के सभी चारों नगरसेवक भी आए थे। लेकिन, उन लोगों ने नगरसेवकों को भी काफी भला बुरा सुनाया, जिसके चलते वह भी वापस चले गए। हमारी पानी की समस्या आज भी जस के तस बने हुए है।
– जमील शेख, स्थानीय रहवासी
ये भी पढ़ें :- ईरान-इजरायल युद्ध से हापुस आम के निर्यात पर संकट, कोंकण के किसानों की बढ़ी चिंता
पिछले दस साल से इस इलाके में रह रहे हैं, पहले तो थोड़ा बहुत पानी मिलता था, लेकिन अब हमारा कनेक्शन जमीन के अंदर दो फीट नीचे दब गया है। अब पानी पाने के लिए हम लोगों दो फुट गहरा गड्डा किया है, इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। इसलिए हम नई लाइन से कनेक्शन लेना चाहते हैं।
-मनीषा यादव, स्थानीय महिला
