- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Police Impersonation Chhatrapati Sambhajinagar Fraud 78 Lakh
रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी से 78.60 लाख की ठगी, खुद को IPS बताकर लगाया चुना
Chhatrapati Sambhajinagar News: महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी से दो जालसाजों ने 78.6 लाख रुपये ठग लिये। जालसाजों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और धमकी दी।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को जालसाजों ने अपना निशाना बनाया और कथित तौर पर 78.6 लाख रुपये ठग लिये। इनमें से एक ठग ने स्वयं को महाराष्ट्र का एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बताया। शिकायतकर्ता एकनाथ जोशी (77) ने पुलिस को बताया कि उनके पास 2 जुलाई को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एक पुलिसकर्मी बताया और दावा किया कि एक आतंकवादी संगठन ने उनकी पत्नी के खाते में 20 लाख रुपये भेजे हैं।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक कॉल करने वाले ने पहले जोशी को कथित तौर पर गिरफ़्तार करने और उनकी संपत्ति ज़ब्त करने की धमकी दी। फिर उसने जोशी से कहा कि उसका सीनियर एक शीर्ष आईपीएस अधिकारी है, जो उसे बचा सकता है।
अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि तथाकथित ‘वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी’ ने जोशी से बात की और उन्हें इसलिए मदद करने का वादा किया, क्योंकि वह महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 4 जुलाई को जोशी को फोन किया और उनसे अलग-अलग बैंक खातों में पैसे भेजने को कहा।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
गले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
यह भी पढ़ें: स्टंट पड़ा भारी, 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, देखिए खौफनाक Video
पीड़ित ने अपने और पत्नी के खातों से भेजे पैसे
मिली जानकारी के अनुसार एकनाथ जोशी ने अपने और अपनी पत्नी के खातों से 78.6 लाख रुपये कॉल करने वालों को भेज दिए। अधिकारी के अनुसार आरोपी ने जोशी से यह भी कहा कि उनकी जांच के बाद उन्हें उनके पैसे वापस मिल जाएंगे।
अधिकारी ने बताया कि बाद में जोशी दंपति ने अपनी आपबीती अपने रिश्तेदारों को बतायी, जिन्होंने उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने को कहा। अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात क्रांति चौक पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है।
ठाणे में कंपनी की एजेंसी देने के नाम पर ठगी
बता दें कि कुछ दिन पहले रागगढ़ में एक पोषण विशेषज्ञ और उसके पति ने एक व्यक्ति से अपनी कंपनी की ‘फ्रेंचाइजी’ देने के नाम पर 14.76 लाख रुपये ठग लिए थे। नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि उल्वे क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जुलाई 2023 से जुलाई 2025 के बीच आरोपी दंपति ने उन्हें ‘फ्रेंचाइजी’ का अवसर दिए जाने का वादा करते हुए अपने ‘वेलनेस’ व्यवसाय में निवेश करने के लिए राजी किया था।
Police impersonation chhatrapati sambhajinagar fraud 78 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














