- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane Raigad Fraud Name Of Giving Jobs Franchises
ठाणे-रायगड में सक्रिय हुए ठग, नौकरी और फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लाखों ऐंठे
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से दो ठगी के मामले सामने आए हैं। एक में अपनी कंपनी के फ्रेंचाइजी देने के नाम तो दूसरे में नौकरी के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी की है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच कर रही हैं।
- Written By: आकाश मसने

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
ठाणे/रायगढ़: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से मंगलवार को दो ठगी के मामले सामने आए हैं। एक में अपनी कंपनी के फ्रेंचाइजी देने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की ठगी की। वहीं दूसरे मामले में नौकरी के नाम पर दो लोगों से 8 लाख रुपए ठग लिए। एक मामला ठाणे ताे दूसरा रायगड जिले का है। दाेनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला रागगढ़ का है। यहां एक पोषण विशेषज्ञ और उसके पति के खिलाफ एक व्यक्ति को अपनी कंपनी की ‘फ्रेंचाइजी’ देने के नाम पर 14.76 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि उल्वे क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जुलाई 2023 से जुलाई 2025 के बीच आरोपी दंपति ने उन्हें ‘फ्रेंचाइजी’ का अवसर दिए जाने का वादा करते हुए अपने ‘वेलनेस’ व्यवसाय में निवेश करने के लिए राजी किया था।
फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को अपनी स्वास्थ्य फर्म की फ्रेंचाइजी देने की पेशकश की और आश्वासन दिया कि निवेश से उन्हें स्वास्थ्य उद्योग में बेहतर करियर का अवसर मिल जाएगा। उनकी प्रतिष्ठा पर भरोसा करते हुए, पीड़ित ने फर्म को 14,76,994 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपयों का भुगतान करने के बाद फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया और आरोपी टालमटोल करते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
अब अजित दादा की पार्टी में भी क्या चलेगी सिर्फ पवार पावर? क्या पार्टी फूटने की कगार पर है, जानें क्यों?
Explainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
आरोपियों में एक ‘सेलिब्रिटी’ पोषण विशेषज्ञ और उनके पति शामिल हैं, जिन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
ठाणे में नौकरी में दिलाने के नाम पर ठगी
दूसरा मामला ठाणे जिले का है। यहां नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से 8 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके दोस्त को जहाजरानी उद्योग में आकर्षक नौकरियां दिलाने का झांसा देकर उनसे 8 लाख रुपए ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
नवी मुंबई स्थित एक ‘प्लेसमेंट एजेंसी’ से जुड़े होने का दावा करने वाले इन आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी 24 वर्षीय एक युवक से अक्टूबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच संपर्क किया था। आरोपियों ने युवक और उसके दोस्त को जहाजरानी उद्योग में नौकरियां दिलाने का वादा किया और भर्ती एवं अन्य शुल्क के नाम पर उनसे कथित तौर पर 8 लाख रुपये की ठगी की।
हालांकि, दोनों में से किसी को भी नौकरी नहीं मिली और न ही आरोपियों ने उनके पैसे वापस किए। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने नौकरी या पैसे लौटाने के बारे में पूछने के लिए आरोपियों से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हर बार वे टालते रहे और अंततः फोन कॉल उठाना बंद कर दिया।
लाउडस्पीकर पर कार्रवाई…फडणवीस सरकार को राहत, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच जुलाई को नवी मुंबई के एपीएमसी पुलिस थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ‘प्लेसमेंट एजेंसी’ की गतिविधियों और काम की जांच कर रही है और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Thane raigad fraud name of giving jobs franchises
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
May 12, 2026 | 08:33 PMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर महा संग्राम की तैयारी, अगले हफ्ते बज सकता है चुनावी बिगुल
May 12, 2026 | 08:20 PMVastu Tips : दरवाजे के पीछे बिल्कुल न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
May 12, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें क्या है प्लान
May 12, 2026 | 08:17 PMराजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई; अब 18 मई को आ सकता है बड़ा फैसला
May 12, 2026 | 07:55 PMअब अजित दादा की पार्टी में भी क्या चलेगी सिर्फ पवार पावर? क्या पार्टी फूटने की कगार पर है, जानें क्यों?
May 12, 2026 | 07:53 PMदेशभक्ति की आड़ में देश से कुछ छिपा रही है मोदी सरकार…सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी
May 12, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM












