-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Baba Siddique Bank Account Fraud Mobile Number Scam
जान गई अब पैसों पर खतरा! बाबा सिद्दीकी के खातों में सेंधमारी की साजिश, गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बैंक खातों से पैसा निकालने की मंशा से पूर्व बैंक कर्मचारी उनका मोबाइल नंबर हासिल करने कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी जान जाने के बाद अब उनके पैसों पर भी खतरा मंडरा रहा है। एक पूर्व बैंक कर्मचारी इसकी साजिश रच रहा था। लेकिन परिवार को भनक लगते ही उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बैंक खातों से पैसा निकालने की मंशा से पूर्व बैंक कर्मचारी उनका मोबाइल नंबर कथित तौर पर हासिल करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमबीए डिग्रीधारी विवेक सभरवाल (48) को रविवार रात राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
कैसे हुआ खुलासा?
बाबा सिद्दीकी की बेटी डॉ. अर्शिया सिद्दीकी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बाबा की मृत्यु के बाद, परिवार उनके मोबाइल नंबर को सक्रिय रखना चाहता था, और इसलिए उनकी मां शाहजीन सिद्दीकी मोबाइल सेवा प्रदाता को आवेदन देकर उक्त नंबर की ‘अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता’ बन गईं।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
शिकायत के मुताबिक उनकी मां को 25 जून को ‘वोडाफोन आइडिया’ से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता को अपडेट करने के लिए एक आवेदन दिया गया था।
जब उनकी मां ने उन्हें वह ईमेल दिखाया, तो अर्शिया सिद्दीकी को पता चला कि किसी ने कंपनी में अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता को बदलने के लिए एक ईमेल आईडी से आवेदन किया था, जो शाहजीन सिद्दीकी की ईमेल आईडी से मिलती जुलती थी, लेकिन उसमें एक अक्षर का अंतर था। जब उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनना चाहता था आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का पता उस मोबाइल नंबर के आधार पर लगाया गया जिसका इस्तेमाल उसने सेवा प्रदाता को आवेदन करने के लिए किया था। आरोपी विवेक सभरवाल पहले एक बैंक में काम करता था। उसने पुलिस के सामने कथित तौर पर कबूल किया कि वह एनसीपी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के नंबर का अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बनना चाहता था, ताकि उनके बैंक खातों तक पहुंच प्राप्त कर सके और पैसे चुरा सके।
‘पटक-पटककर…’, CM फडणवीस ने निशिकांत दुबे को दिखाया आईना, कहा- ये ठीक नहीं
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Baba siddique bank account fraud mobile number scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM











