- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Marathwada Weather Chhatrapati Sambhajinagar October Rain Yellow Alert
मराठवाडा में अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Marathwada Weather Update: छत्रपति संभाजीनगर में अक्टूबर की बारिश से गर्मी से राहत। अगले 3-4 दिन बारिश जारी रहने का अनुमान है। 25-26 अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी।
- Written By: आकाश मसने

छत्रपति संभाजीनगर का दृश्य (फोटो नवभारत)
Rain Alert In Marathwada: लगातार हो रही बारिश के कारण अक्टूबर की भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मौसम में हो रहे अप्रत्याशित बदलाव के कारण अगले तीन-चार दिन मराठवाड़ा में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने छत्रपति संभाजीनगर जिले के लिए 25 व 26 अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
सितंबर में हुई भारी बारिश के बाद, अक्टूबर में भी जिले समेत मराठवाड़ा के कई हिस्सों में बारिश जारी है। अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिमी महाराष्ट्र समेत मराठवाड़ा में बारिश व बादल छाए रहने का मौसम बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहने का भी अनुमान है।
अगले तीन दिन होगी बारिश
इस बीच, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में छत्रपति संभाजीनगर जिले में कई जगहों पर गरज के साथ बुंदाबांदी होने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबईकरों को दो और नई मेट्रो की सौगात, ठाणे में पहली मुंबई मेट्रो का प्रवेश, पॉड टैक्सी का भूमिपूजन
वर्धा में 3 लाख से ज्यादा पशुओं की ईयर टैगिंग, बिना टैग खरीद-बिक्री नहीं
पानी के लिए डेढ़ किमी का सफर, झिंगानुर में गहराया जलसंकट
पाखंडी खरात व साथियों पर करें कार्रवाई, माकपा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
यह भी पढ़ें:- देश में मौसम का ‘महा अलर्ट’: आंध्र-ओडिशा में तूफान ‘मोंथा’ की दस्तक, UP में छठ पर झमाझम बारिश
दिवाली के बाद से बारिश जारी
इस बीच, दिवाली के बाद से छत्रपति संभाजीनगर में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। 21 अक्टूबर को भारी बारिश हुई थी, उसके बाद, आसमान में बादल छाए रहे व बीच में हल्की बारिश होती रही। शनिवार, 25 को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। लेकिन शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए। लगभग 4:30 बजे बारिश शुरू होकर एक घंटे तक चलती रहीं।
चिकलथाना वेधशाला ने दिन में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की है। इस बीच, शाम को बारिश और धूप के मेल ने शहर पर धुंधली सी एक खूबसूरत चादर से ढक दिया। अक्टूबर में शुरू हुई बारिश ने नागरिकों को अक्टूबर की गर्मी से कुछ राहत मिली है।
Marathwada weather chhatrapati sambhajinagar october rain yellow alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार का बड़ा कदम, इस बैठक में सैलरी बढ़ोतरी पर लगेगी मुहर
Apr 06, 2026 | 08:38 PMIPL 2026: कामाख्या माता के दरबार में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा के साथ माथा टेकने पहुंचे ‘हिटमैन’, देखें वीडियो
Apr 06, 2026 | 08:37 PMमुंबईकरों को दो और नई मेट्रो की सौगात, ठाणे में पहली मुंबई मेट्रो का प्रवेश, पॉड टैक्सी का भूमिपूजन
Apr 06, 2026 | 08:37 PMCSK के खराब प्रदर्शन का कारण प्रशांत वीर या कार्तिक शर्मा नहीं, बल्कि 18 करोड़ वाला ये खिलाड़ी है जिम्मेदार
Apr 06, 2026 | 08:26 PMथाने में टॉर्चर से गई थी बाप-बेटे की जान, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा; क्या है पूरी घटना?
Apr 06, 2026 | 08:24 PMबंगाल चुनाव: ‘ऐसा कोई काम नहीं है जो वह न कर सकें…’, CM Mamata ने ईवीएम को लेकर कही यह बात; जानें क्या कहा
Apr 06, 2026 | 08:15 PMमिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्यों नहीं खेल रहे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच? अजिंक्य रहाणे ने बताई असली वजह
Apr 06, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













