-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Legal Action Against Unauthorized Tap Holders From Aurangabad Municipal Corporation
औरंगाबाद महानगरपालिका की ओर से अनाधिकृत नल धारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : ग्रीष्मकालीन मौसम में शहर में पेयजल आपूर्ति (Drinking Water Supply) की बड़े पैमाने पर निर्माण हुई पेयजल किल्लत (Drinking Water Shortage) को दूर करने के लिए महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने सख्त कदम उठाने शुरु किए है। इसमें प्रमुख रुप से अवैध नल कनेक्शन (Illegal Tap Connection) ढूंढकर उनके कनेक्शन कट करने के अलावा की गई कार्रवाई में कानूनी कार्रवाई (Legal Action) करते हुए अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु की गई है। यह कार्रवाई महानगरपालिका के मुख्य लेखा अधिकारी संतोष वाहुलें के नेतृत्व में अवैध नल कनेक्शन धारकों को ढूंढकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिककुमार पांडेय (Municipal Commissioner Astikkumar Pandey) द्वारा गठित की विशेष दस्ते ने शुरु की है।
अब तक 23 अनाधिकृत नल कनेक्शनों पर केस दर्ज
मुख्य लेखा अधिकारी संतोष वाहुले ने बताया कि महानगरपालिका प्रशासन ने अवैध नल कनेक्शन धारकों के खिलाफ शुरु की विशेष मुहिम में शहर के हमालवाडा और सिल्क मील कालोनी परिसर में 23 अनाधिकृत नल कनेक्शन ढूंढ निकालकर उन पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु की गई है। उन्होंने बताया कि महानगरपालिका प्रशासन ने अवैध नल कनेक्शन धारकों के साथ-साथ कनेक्शन जोड़ने वाले प्लंबर पर भी मामले दर्ज करने की कार्रवाई शुरु की है। वाहुले ने शहर के नागरिकों से अपील की कि वे अपने अवैध नल कनेक्शन वैध करा ले। प्रशासन द्वारा शहर में निरंतर अवैध नल कनेक्शन ढूंढकर उन नल धारकों पर कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी रहेंगी। इस कार्रवाई से बचने के लिए नागरिक महानगरपालिका प्रशासन को सहकार्य करते हुए तत्काल अपने नल कनेक्शन वैध करा ले।
सम्बंधित ख़बरें
अलग पद, अलग फीस, लेकिन एक ही प्रश्नपत्र; छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती पर अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
धुले: महिला-बाल कल्याण समिति की पहली बैठक में 2.78 करोड़ के बजट का खाका, 91 लाख के कार्यों का नियोजन
अवैध नल कनेक्शन जोड़ने वाले प्लंबर के खिलाफ केस दर्ज होगा : आस्तिककुमार पांडेय
बता दे कि शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाले जायकवाडी बांध में पानी का स्टॉक भरपूर होने के बावजूद शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति में बाधा आकर लोगों को एक-एक सप्ताह बाद पानी मिल रहा था। इस समस्या से नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक आस्तिककुमार पांडेय ने सख्त कदम उठाने शुरु किए है। इसमें अवैध नल कनेक्शन तोड़कर पानी चुराने वाले लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करना, अवैध नल कनेक्शन जोड़ने वाले प्लंबर पर मामले दर्ज करना। अनाधिकृत नल कनेक्शन दोबारा न जोड़ें जाए इस पर विशेष लक्ष्य केन्द्रीत करना यह ज़िम्मेदारी अवैध नल कनेक्शन ढूंढ ने के लिए प्रशासन द्वारा गठित विशेष दस्ते को दी गई है। उक्त आदेश का पालन कर विशेष दस्ते के प्रमुख और मुख्य लेखा अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में उपअभियंता अशोक पदमे और कनिष्ठ अभियंता एनवी वीर, कनिष्ठ अभियंता रोहित इंगले, अमित पंडागले के दस्ते ने 23 अवैध नल कनेक्शन ढूंढ निकालकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु की है। यह जानकारी उपअभियंता अशोक पदमे ने दी। महानगरपालिका की इस कार्रवाई से शहर के अवैध नल कनेक्शन धारकों में खलबली मची है।
Legal action against unauthorized tap holders from aurangabad municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














