- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Insv Koundinayya Inspired By Merchant Ship Painting In Ajanta Cave 17
‘व्यापारी’ जहाज की पेंटिंग से प्रेरित है आईएनएसवी कौंडिन्य, विशेषज्ञ ने अजंता गुफा का बताया रहस्य
- Written By: आंचल लोखंडे
अजंता की गुफा संख्या 17 में पांचवीं शताब्दी के दौरान समुद्री व्यापार को दर्शाने वाले एक "व्यापारी जहाज" के चित्र से प्रेरणा लेकर भारतीय नौसेना ने आईएनएसवी कौंडिन्य नाम का एक पोत प्राचीन स्टिच्ड शिप से तैयार किया है।

'व्यापारी' जहाज की पेंटिंग से प्रेरित है आईएनएसवी कौंडिन्य (सौजन्यः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: अजंता की गुफा संख्या 17 में पांचवीं शताब्दी के दौरान समुद्री व्यापार को दर्शाने वाले एक “व्यापारी जहाज” के चित्र से प्रेरणा लेकर भारतीय नौसेना ने आईएनएसवी कौंडिन्य नाम का एक पोत प्राचीन सिले हुए जहाज (स्टिच्ड शिप) निर्माण पद्धति से तैयार किया है। एक विशेषज्ञ ने यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना ने पारंपरिक विधि से निर्मित पोत ‘आईएनएसवी कौंडिन्य’ को बुधवार को कर्नाटक में कारवार नौसैनिक प्रतिष्ठान में आयोजित एक समारोह के दौरान बेड़े में शामिल किया।
इस पोत की प्रेरणा पांचवीं शताब्दी के जहाज से ली गई है और इसका नाम ‘कौंडिन्य’ के नाम पर रखा गया है, जो हिंद महासागर को पार करके दक्षिण पूर्व एशिया तक यात्रा करने वाले एक महान भारतीय नाविक थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गुफा 17 में दर्शाया गया जहाज व्यापारी जहाज जैसा दिखता है और यह पांचवीं शताब्दी के वक्त के समुद्री व्यापार के अस्तित्व को दर्शाता है।” ये अधिकारी अजंता गुफाओं के विशेषज्ञ भी हैं।
पेंटिंग को बौद्ध साहित्य की एक कथा ‘पूर्णा अवदान’ से जोड़ा
एक अन्य अधिकारी ने कलाकृति को उस युग के समुद्री मार्ग से व्यापार के सबसे पुराने दृश्य अभिलेखों में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस पेंटिंग में नाव और पाल जैसी बारीकियां पहचान सकते हैं। इसीलिए इसे इस परियोजना के लिए चुना गया।” कला इतिहासकार सैली पलांडे-दातार ने इस पेंटिंग को बौद्ध साहित्य की एक कथा ‘पूर्णा अवदान’ से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अजंता की कई गुफाओं में जहाजों की पेंटिंग हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एसटी महामंडल पर संकट: डीजल महंगा होने से रोज 70 लाख का अतिरिक्त बोझ, 6,000 करोड़ की देनदारियां लंबित
औरंगाबाद-जालना चुनाव के लिए सख्ती, धारा 144 लागू; पोस्टर-बैनर, हथियार और भीड़ जुटाने पर रोक
छत्रपति संभाजीनगर में बाइकर्स गैंग का आतंक: महिलाओं को चाकू दिखाकर लूटा मंगलसूत्र, राहगीर का मोबाइल छीना
छत्रपति संभाजीनगर में जिलाधिकारी का बड़ा आदेश, कत्लखानों के औचक निरीक्षण और चेकपोस्ट पर जांच के निर्देश
जहाज को डुबोने की कोशिश
उन्होंने कहा, ‘‘हम इस खास जहाज को ‘पूर्णा अवदान’ कथा से जोड़ सकते हैं। पूर्णा और भाविला बंधु शूरपारका (मुंबई के पास वर्तमान सोपारा) के चंदन के व्यापारी थे। उन्होंने छह समुद्री यात्राएं कीं। पूर्णा ने बौद्ध धर्म अपना लिया और सोपारा में बस गए, वहीं भाविला ने चंदन लाने के लिए सातवीं यात्रा की।” कला इतिहासकार ने बताया कि यात्रा के दौरान भाविला को महेश्वर नामक एक ‘यक्ष’ ने रोका और जहाज को डुबोने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि भाविला ने पूर्णा से प्रार्थना की जिसके बाद पूर्णा प्रकट हुए और उसे तथा जहाज को बचाया। बाद में उन्होंने सोपारा में चंदन की लकड़ी से एक ‘विहार’ बनाया। कहा जाता है कि उनसे मिलने के लिए बुद्ध श्रावस्ती से सोपारा आए थे। यह एक पौराणिक कथा है जो महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में बौद्ध धर्म के प्रसार को दर्शाती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Insv koundinayya inspired by merchant ship painting in ajanta cave 17
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
May 28, 2026 | 10:08 AMइंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही
May 28, 2026 | 10:06 AMताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
May 28, 2026 | 10:01 AMMaharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
May 28, 2026 | 10:01 AMसेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
May 28, 2026 | 09:59 AMअमित शाह का आज से गुजरात दौरा शुरू, गांधीनगर और अहमदाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात, BJP ऑफिस में विशेष बैठक
May 28, 2026 | 09:57 AMअमरावती में ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को शानदार प्रतिसाद, 1091 यात्रियों ने उठाया लाभ
May 28, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














