- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Great Cleanliness Drive Of Dr Nanasaheb Dharmadhikari Pratishthan Launched In Aurangabad
औरंगाबाद में चलाया गया डॉ. नानासाहाब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान का महास्वच्छता अभियान
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : पूरे विश्व में समाज सेवा (Social Service) में अग्रेसर अलिबाग जिले के डॉ. नानासाहाब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान (Dr. Nanasaheb Dharmadhikari Foundation) की ओर से शहर में महास्वच्छता अभियान (Great Cleanliness Campaign) का आयोजन किया गया था। इस अभियान में प्रतिष्ठान के 60 हजार से अधिक सदस्यों ने शामिल होकर ऐतिहासिक औरंगाबाद शहर को साफ सूत्रा बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। करीब चार घंटे चले अभियान में 740 टन कचरा जमा किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए औरंगाबाद महानगरपालिका प्रशासन ने प्रतिष्ठान को बेहतर सहयोग कर जमा किया हुआ सारा कचरा डिपो पर पहुंचाया।
औरंगाबाद के क्रांति चौक में डॉ. नानासाहाब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान का शुभारंभ महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी, शिवसेना नेता चन्द्रकांत खैरे, प्रतिष्ठान के संयोजक सचिन धर्माधिकारी, राहुल धर्माधिकारी के प्रमुख उपस्थिति में हुआ। शहर के सेवन हिल, सिडको बस स्थानक, चिकलथाना, राम नगर, हवाई अडडा क्षेत्र, मुकुंदवाडी, जलगांव रोड, रोशन गेट, कटकट गेट, हर्सूल, दिल्ली गेट, आमखास मैदान, बेगममपुरा, टाउन हॉल, मुख्य बस स्थानक, शिवाजी नगर, सुतगिरणी चौक, बाबा पेट्रोल पंप, जालना रोड, महावीर चौक, बालाजी नगर के अलावा शहर से सटे छावनी और वालूज क्षेत्र में यह सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में शामिल डॉ. नानासाहाब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान के हजारों सदस्यों ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अभियान को सफल बनाकर 740 टन कचरा जमा किया।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया एट्रासिटी मामले में मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी, पालकमंत्री नाइक ने सौंपे नियुक्ति पत्र
गोंदिया में अन्नाभाऊ साठेनगर में गृहप्रवेश कार्यक्रम, जिप सीईओ ने शिक्षा और योजनाओं से जुड़ने का दिया संदेश
भंडारा: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में जुटा प्रशासन, 11,909 नागरिकों ने ली शपथ; 2026 तक 10% कमी का लक्ष्य
सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांग अनुकूल बनाने के निर्देश, धुले कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
महानगरपालिका का मिला सहयोग
डॉ. नानासाहाब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान के सदस्यों द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई कर जमा किया गया कचरा उठाने के लिए महानगरपालिका प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां की थी। प्रशासन ने कचरा उठाने के लिए 292 घंटा गाडियां, 18 कॉम्पैक्टर, 12 हायवा सहित ट्रैक्टर और टिप्पर उपलब्ध कराए थे। अभियान के लिए औरंगाबाद के अलावा जालना, बीड, उस्मानाबाद, रावेर, अहमदनगर, नासिक, पंढरपुर, लातूर, तुलजापुर, सोलापुर, बुलढाणा, जलगांव से 60 हजार से अधिक सदस्यों ने हाजिरी लगाकर शहर को साफ सूत्रा बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। डॉ. नानासाहाब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान द्वारा चलाये गए सफाई अभियान की महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी ने प्रशंसा कर प्रतिष्ठान के संचालक सचिन धर्माधिकारी, राहुल धर्माधिकारी और राज्य के अलग-अलग जिलों से आए सभी सदस्यों का आभार माना। बता दे कि सन 2019 में भी डॉ. नानासाहाब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान की ओर से शहर में सफाई अभियान चलाकर 500 टन से अधिक कचरा जमा किया गया था। इस बार प्रतिष्ठान ने मुहिम का दायरा बढ़ाकर औरंगाबाद को साफ सूत्रा बनाया गया है।
Great cleanliness drive of dr nanasaheb dharmadhikari pratishthan launched in aurangabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














