- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- G 20 Preparations Completed In Aurangabad Branding Of The City Will Be Done
औरंगाबाद में जी-20 की तैयारियां पूरी, की जाएगी शहर की ब्रांडिंग
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

File Pic
औरंगाबाद: शहर में सोमवार से आयोजित दो दिवसीय जी-20 परिषद (G-20 Summit) के वुमन-20 ग्रुप की बैठक के लिए शहर पूरी तरह सज चुका है। प्रशासन ने भी जी-20 परिषद की तैयारियां पूरी कर ली है। विश्व भर के कई देशों से आनेवाली 50 से अधिक विदेशी महिला प्रतिनिधियों के समक्ष औरंगाबाद (Aurangabad ) के ऐतिहासिक महत्वता के अलावा स्थानीय विकसित औद्योगिक क्षेत्र से अवगत कराकर यहां की ब्रांडिंग की जाएगी। यह जानकारी केन्द्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड (Union Minister Dr. Bhagwat Karad), जिले के पालकमंत्री संदिपान भुमरे, राज्य के सहकारिता मंत्री अतुल सावे ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि जी-20 परिषद के दरमियान महिला के सर्वांगीण विकास पर चर्चा होगी। केन्द्रीय मंत्री डॉ. कराड ने बताया कि परिषद के दौरान हमारा प्रयास है कि शहर के ऐतिहासिकता की ब्रांडिंग अधिक से अधिक हो। परिषद के लिए जर्मन, जापानी, फ्रैंच के अलावा अन्य देशों से आनेवाले विदेशी मेहमानों को यहां की जानकारी देने के लिए उसी भाषा के टूरिस्ट गाइडों की नियुक्ति की जाएगी। परिषद के माध्यम से शहर में अन्य देशों से आई प्रतिनिधियों के समक्ष शहर के बारे में अपेक्षा तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अदालत का अल्टीमेटम: 4 मई तक मांझा पीड़ितों को दें मुआवजा, वरना कलेक्टर भरेंगे अपनी जेब से जुर्माना!
G-20 Summit: साउथ अफ्रीका पहुंचे PM मोदी, हुआ भव्य स्वागत, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात
AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने कहा, हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम, राजनीतिक मजबूरी में हो रहा पाकिस्तान समर्थन
ब्राजील में जी-20 सम्मेलन: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं ग्लोबल संस्थाओं में सुधार
पर्यटन और उद्योग क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा
औरंगाबाद का नामांतर छत्रपति संभाजीनगर करने को लेकर औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील द्वारा जी-20 परिषद के लिए पधार रहे विदेशी मेहमानों के समक्ष प्रदर्शन करने दी धमकी पर राज्य के सहकारिता मंत्री अतुल सावे ने कहा कि मैं सांसद जलील से संपर्क करने के प्रयास में जूटा हूं। जी-20 परिषद से हमारी शहर की ब्रांडिंग होकर विकास को गति मिलेंगी। इम्तियाज जलील सांसद है, उन्हें जी-20 का महत्व पता हैं। सावे ने विश्वास जताया कि सांसद जलील किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं करेंगे। सावे ने कहा कि हम अपने शहर का विकास दिखाने पर ही पर्यटन और उद्योग क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। शहर में जी-20 परिषद को लेकर हुए विकास कार्यों पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. कराड, सहकारिता मंत्री अतुल सावे, पालकमंत्री डॉ. संदिपान भुमरे ने औरंगाबाद महानगरपालिका प्रशासन की प्रशंसा की। केन्द्रीय मंत्री डॉ. कराड ने बताया कि परिषद के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भी औरंगाबाद आगमन होगा।
यातायात में कोई बदलाव नहीं
प्रेस वार्ता में उपस्थित शहर के पुलिस आयुक्त डॉ. निखिल गुप्ता ने कहा कि जी-20 परिषद को लेकर यातायात में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। विदेश से आने वाले मेहमानों, मंत्री और आला अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। विदेशी मेहमान जब भी शहर में घूमेंगे, तब शहर वासियों को किसी प्रकार की यातायात में बाधाएं निर्माण न होने का विश्वास शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता ने जताया है।
G 20 preparations completed in aurangabad branding of the city will be done
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
May 23, 2026 | 02:28 PMबेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
May 23, 2026 | 02:28 PMChemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PM‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMपुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
May 23, 2026 | 02:16 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














