'मतदाता सूची फर्जी', मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा बयान, बाेले- विपक्ष कर रहा स्टंटबाजी

Sanjay Shirsat: मुंबई में फर्जी मतदाता सूची को लेकर विपक्ष ने 'सत्याचा मोर्चा' निकाला। इधर मंत्री संजय शिरसाट ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया। साथ ही कहा कि सूचियां फर्जी हैं, सुधार जरूरी है।
sanjay shirsat
मंत्री संजय शिरसाट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Shirsat On MVA Satyacha Morcha: एक तरफ पूरे देश में फर्जी मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस द्वारा बवाल मचाने के बाद शनिवार को मुंबई में विरोधी दलों द्वारा मतदाता सूचियों में शामिल फर्जी नामों को हटाने की मांग को लेकर मोर्चा निकाला। इसे लेकर राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री व छत्रपति संभाजीनगर जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट ने निशाना साधते हुए माना कि मतदाता सूचियां फर्जी है, उस पर कार्रवाई जरूरी है।

संजय शिरसाट ने विरोधी दलों द्वारा निकाले गए मार्च को अवैध करार देते हुए कहा कि इससे मुंबई जाम करना कहां तक उचित है। बता दें कि शनिवार को कांग्रेस, एनसीपी, उबाठा व मनसे द्वारा मुंबई में मतदाता सूची में हुए घोटाले पर राज्य चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए सत्य का मोर्चा नामक मार्च का आयोजन किया था।

इसको लेकर जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट ने माना कि मतदाता सूची में गड़बडियां है। उसे दुरुस्त करना चाहिए। हमारा मोर्च को विरोध नहीं है। जब चुनाव आयोग के आला अधिकारियों से विरोधी दलों के नेताओं ने मुलाकात की है, फिर मोर्चा निकालना कहां तक उचित है। यह सिर्फ एक स्टंटबाजी है। यह प्रचार का एक हिस्सा है। मतदाता सूची में जो गडबड़ियां है। वह दूर होना ही चाहिए।

राज ठाकरे के एंट्री से महाविकास आघाड़ी में फूट तय

यह मोर्चा सिर्फ राजनीतिक दिखावे का हिस्सा है। एक सवाल के जवाब में पालकमंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे के महाविकास आधाड़ी में एंट्री करने से उनमें फूट तय है। कांग्रेस कभी भी राज ठाकरे की मनसे को साथ लेकर चुनाव नहीं लड़ेगी, मनसे भी कांग्रेस के साथ नहीं जाएगी, एक रोटी के कितने टूकडे करेंगे यह कहकर शिरसाट ने राज ठाकरे के शनिवार को विरोधी दलों द्वारा निकाले गए मोर्च में शामिल होने को लेकर तंज कसा।

फर्जी नामों की जांच के लिए कमेटी का गठन

छत्रपति संभाजीनगर जिले में फर्जी मतदाताओं की जांच के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। किसी को कुछ शंकाएं हो तो उसको लेकर संबंधित कार्यालय में शिकायत करें। सर्वे किए जा रहे हैं, उसमें फर्जी नाम मिलने पर उन्हें कम किया जाएगा। चुनाव आयोग किसी के दबाव में काम नहीं करता है, वह किसी के कहने पर नहीं चलता।

मंत्री पाटिल पर निशाना

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार के मंत्री चन्द्रकांत पाटिल ने हाल ही में शिवसेना यह उध्दव ठाकरे की व एनसीपी शरद पवार की पार्टी होने का दावा किया था, इस पर पूछे गए सवाल पर संजय शिरसाट ने कहा कि बाल ठाकरे की शिवसेना हमारे पास है। चन्द्रकांत पाटिल इधर उधर ना देखे। अजीत पवार हमेशा बैलन्स भूमिका लेते है।

राज्य को विकास की ओर ले जाने की अजित पवार की भूमिका होती है। ऐसे में चन्द्रकांत पाटिल इस तरह की बयान बाजी बंद करें। संजय शिरसाट ने उबाठा के प्रमुख उध्दव ठाकरे के तीन दिन के मराठवाडा के दौरे पर निशाना साधा।

पालकमंत्री ने कहा कि तीन दिन में उद्धव ठाकरे संभाग के कितने लोगों से मिलेंगे। दो मिनट में किसानों से 10 मिनिट कार्यकर्ता इस तरह का उनका टाईम टेबल होगा। अब उबाठा पार्टी बची ही कहां है, तो उध्दव ठाकरे किससे संवाद साधेगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com