-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Ed Should Investigate Financial Links Between Dhananjay Munde Karad Said Ambadas Danve
वाल्मिक कराड और धनंजय के बीच हुआ है पैसों का लेन-देन! अंबादास दानवे ने ईडी से की जांच की मांग
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने राकांपा के नेता मंत्री धनंजय मुंडे और उनके सहयोगी वाल्मिक कराड के बीच कथित वित्तीय संबंधों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की है।

अंबादास दानवे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: बीड हत्याकांड के बाद से ही धनंजय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा रहा है क्योंकि मुंडे इस हत्याकांड में शामिल आरोपी वाल्मिक कराड के करीबी है, जिससे उनके भी इसमें शामिल होने की अटकलें तेज है। इस बीच महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता व सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे और उनके सहयोगी वाल्मिक कराड के बीच कथित वित्तीय संबंधों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की है।
दानवे ने हाल ही में धन शोधन मामले में जमानत पाने वाले शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) नेता सूरज चव्हाण का जिक्र करते हुए मंगलवार को यहां कहा कि चव्हाण पर महज कुछ लाख रुपये के कथित घोटाले की जांच की जा रही है। शिवसेना (उबाठा) नेता दानवे ने कहा, ‘‘जब करोड़ों रुपये की इतनी सारी चीजें (आरोप) सामने आ रही हैं, तो धनंजय मुंडे और वाल्मिक कराड के बीच वित्तीय संबंधों की भी ईडी द्वारा जांच होनी चाहिए।”
धनंजय मुंडे ने किया इंकार
बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में मुंडे के करीबी सहयोगी कराड की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर उन्हें बर्खास्त करने का दबाव बना रहा है। राकांपा नेता ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है, जिसमें उनके और कराड के बीच व्यापारिक संबंधों से जुड़े आरोप भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
अंबादास दानवे के बयान से बढ़ीं अटकलें, क्या UBT के सांसद शिंदे गुट के संपर्क में?
वाह रे मोदी तेरा खेल, सस्ती दारू महंगा तेल: दानवे के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ ठाकरे गुट का जन आक्रोश
विधान परिषद चुनाव के बीच सत्तार-दानवे की मुलाकात से बढ़ीं सियासी अटकलें, बदलते समीकरणों की चर्चा तेज
दानवे ने इस बीच यह भी दावा किया कि जब मुंडे पिछली सरकार में कृषि मंत्री थे, तो कई अधिकारी ठीक से काम नहीं कर पाते थे क्योंकि ‘‘कृषि विभाग को धनंजय मुंडे और वाल्मिक कराड चला रहे थे।” दानवे ने कहा कि मुंडे को बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि वह ‘किसान विरोधी’ हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का आगामी सत्र मुंडे के इस्तीफे के बिना आगे नहीं बढ़ेगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अजित पवार ने जांच समिति का किया गठन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बीड़ जिला योजना समिति द्वारा 877 करोड़ रुपये के आवंटन में उस समय की गई कथित विसंगतियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का मंगलवार को गठन किया, जब उनके कैबिनेट सहयोगी धनंजय मुंडे संरक्षक मंत्री थे। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक से पहले मुंडे ने राकांपा के प्रमुख अजित पवार से मुलाकात की, लेकिन बैठक का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
Ed should investigate financial links between dhananjay munde karad said ambadas danve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMसमुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Jul 08, 2026 | 05:49 PMश्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














