- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Dream Of Providing Housing To The Poor In Pm Awas Yojana In Sambhajinagar Has Not Been Fulfilled Till Date Mp Imtiaz Jalil
संभाजीनगर में PM आवास योजना में गरीबों को घर पाने का सपना आज तक नहीं हुआ पूरा: एमपी इम्तियाज जलील
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को आश्वासन दिया था कि गरीब परिवारों को उनके घर का सपना मार्च 2022 तक पूरा किया जाएगा, लेकिन संभाजीनगर (Sambhajinagar) में पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) में आज तक एक भी गरीब परिवार को घर नहीं मिला। प्रशासन और सत्ताधारी मंत्रियों के अनदेखी से पीएम आवास योजना का काम आज तक शहर में शुरु नहीं हुआ। ऐसे में गरीब परिवार सिर्फ अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं, इसको लेकर गरीबों को प्रतिकात्मक घर वितरित करने का एक अलग कार्यक्रम शनिवार की शाम शहर के आमखास मैदान पर आयोजित किया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक और जिले के सांसद इम्तियाज जलील (MP Imtiaz Jalil) ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने बड़े पैमाने पर पीएम आवास योजना का प्रचार और प्रसार किया। देशवासियों को मार्च 2022 तक खुद के घर का सपना पूरा करने का आश्वासन देश के पीएम मोदी कई बार दे चुके थे। इसके बावजूद शहर में पीएम आवास योजना पिछले कई सालों से खटाई में पड़ी हुई हैं।
कल विरोध में कार्यक्रम का आयोजन
आज तक एक भी गरीब परिवार को इस योजना के तहत घर न मिलने से खफा जिले के सांसद इम्तियाज जलील ने शनिवार को शहर के आमखास मैदान पर एक अलग कार्यक्रम का आयोजन कर शहर के कुछ चुनिंदा गरीब परिवारों को प्रतिकात्मक घर वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए पत्रिका भी प्रकाशित का गई है। कार्यक्रम के लिए केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, रेल राज्यमंत्री रावसाहाब दानवे, राज्य के सहकारिता मंत्री अतुल सावे, कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार, पालकमंत्री संदिपान भुमरे, जिले के सत्ताधारी विधायकों आमंत्रित किए जाने की जानकारी सांसद जलील ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
RCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
NEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
AIMIM नेता इम्तियाज जलील का बड़ा बयान, मतीन का घर गिरा तो पूरा हिंदुस्तान देखेगा, हम खड़ा करेंगे आलीशान आशियाना
Nashik TCS Case: मुस्लिम दिखा नहीं कि जिहाद का नाम दे दिया! AIMIM नेता वारिस पठान का नासिक केस पर बड़ा बयान
पीएम मोदी को भेजा जाएगा प्रतिकात्मक घर
सांसद जलील ने बताया कि पीएम आवास योजना में शहर में एक भी घर का निर्माण न होने को लेकर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद देश के पीएम नरेन्द्र मोदी को भी एक प्रतिकात्मक घर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में इस योजना के शुरु होने से पूर्व महानगरपालिका द्वारा जारी किए टेंडर में हुए घोटाले से हमें कोई लेना-देना नहीं है। हम चाहते है कि किसी भी हालत में गरीबों को घर मिले। गरीबों के घर का सपना पूरा करने की जिम्मेदारी बीजेपी के मंत्रियों की है, परंतु उनका ध्यान न होने से यह योजना आज भी शहर में अधर में है। मैंने बीते वर्ष संसद में आवाज उठाने पर उस योजना के लिए गठित केन्द्रीय समिति ने स्थानीय अधिकारियों को दिल्ली बुलाकर कड़े निर्देश दिए थे, परंतु अधिकारियों पर उसका कोई असर नहीं हुआ।
Dream of providing housing to the poor in pm awas yojana in sambhajinagar has not been fulfilled till date mp imtiaz jalil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
May 27, 2026 | 09:10 PMहोर्मुज में फिर लौटेगी रौनक! अमेरिका-ईरान के बीच समझौते का खाका तैयार, 30 दिन में खुल सकता है रास्ता
May 27, 2026 | 08:56 PMकर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
May 27, 2026 | 08:55 PMसीहोर में मेलोडी बांटकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन: ‘चॉकलेट खाओ और महंगाई भूल जाओ’ का लगाया नारा
May 27, 2026 | 08:52 PMतीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी
May 27, 2026 | 08:52 PMमेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
May 27, 2026 | 08:40 PMBhopal News: पंचायत में लाखों के कथित घोटाले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना
May 27, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














